मिशन ओलिंपिक का चयन प्रतियोगिता आज से

Updated at : 08 Mar 2017 4:54 AM (IST)
विज्ञापन
मिशन ओलिंपिक का चयन प्रतियोगिता आज से

साहिबगंज : सिदो कान्हू स्टेडियम में आठ व नौ मार्च को जिले के छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों के लिए चयन प्रतियोगिता होगी. डीपीआरओ प्रभात शंकर ने बताया कि साहिबगंज के बच्चों के लिये विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा. झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी सीसीएल व राज्य सरकार की संयुक्त पहल पर मिशन ओलिंपिक […]

विज्ञापन

साहिबगंज : सिदो कान्हू स्टेडियम में आठ व नौ मार्च को जिले के छात्र-छात्राओं व खिलाड़ियों के लिए चयन प्रतियोगिता होगी. डीपीआरओ प्रभात शंकर ने बताया कि साहिबगंज के बच्चों के लिये विभिन्न खेलों में प्रतिभा दिखाने का मौका मिलेगा.

झारखंड राज्य खेल प्रोत्साहन सोसाइटी सीसीएल व राज्य सरकार की संयुक्त पहल पर मिशन ओलिंपिक मेडल के लिए मेगा स्पोर्ट्स अकादमी को स्थापित किया गया है. इसमें विभिन्न खेल संकाय में अनुभवी प्रशिक्षकों द्वारा विश्वस्तरीय खेल प्रशिक्षण, अंगरेजी माध्यम विद्यालय में मुफ्त शिक्षा तथा प्रतिमाह 500 रुपये,

विश्वस्तरीय सुविधा के साथ रहने एवं खानेे हेतु सुविधायुक्त हॉस्टल, पौष्टिक भोजन तथा अनुशासनपूर्ण वातावरण में खेल प्रशिक्षण, खेल विशेषज्ञों की देखरेख में संपूर्ण चिकित्सा सुविधा तथा स्पोर्ट्स किट, स्कूल यूनिफॉर्म एवं अन्य सामग्री उपलब्ध कराया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola