महिला कोषांग में एक मामला सुलझा मारपीट व दहेज का था मामला

Updated at : 19 Feb 2017 6:51 AM (IST)
विज्ञापन
महिला कोषांग में एक मामला सुलझा मारपीट व दहेज का था मामला

साहिबगंज : नगर पुलिस निरीक्षक कार्यालय मे शनिवार को महिला कोषांग की बैठक की गयी. बैठक में सकरोगढ निवासी रजनी देवी द्वारा दिया गया आवेदन पर विचार किया गया. वहीं रजनी देवी के पति रांची निवासी बबलू पासवान भी उपस्थित हुये. दोनों पक्षों के आरोपों पर विचार किया गया. और दोनों की बातों पर विचार […]

विज्ञापन

साहिबगंज : नगर पुलिस निरीक्षक कार्यालय मे शनिवार को महिला कोषांग की बैठक की गयी. बैठक में सकरोगढ निवासी रजनी देवी द्वारा दिया गया आवेदन पर विचार किया गया. वहीं रजनी देवी के पति रांची निवासी बबलू पासवान भी उपस्थित हुये. दोनों पक्षों के आरोपों पर विचार किया गया. और दोनों की बातों पर विचार कर सुलह समझौता करा दी गयी. कोषांग के सदस्यों ने बबलू पासवान को दो माह का समय दिया. कहा कि पत्नी को साथ मे रखे किसी प्रकार की शिकायत नही मिलने पर केस को खत्म कर दिया जायेगा. दो पक्षों ने सुलहनामा पर हस्ताक्षर किये. इस मौके पर मुख्य रूप से पुलिस निरीक्षक सुनीलटोपनो ,सदस्य,रूची भरतिया, फरहत खानम, सरीता पोद्दार, प्रेमलता टुडू, अधिवक्ता संजीव मिश्रा उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola