गिट्टी लदे ट्रैक्टर से टकराया टोटो, महिला समेत दो गंभीर

Updated:
विज्ञापन
गिट्टी लदे ट्रैक्टर से टकराया टोटो, महिला समेत दो गंभीर

उधवा थाना क्षेत्र के उधवा मोड़ के पास घटना.

विज्ञापन

राजमहल/उधवा. उधवा थाना क्षेत्र के उधवा मोड़ के समीप शनिवार को एक भीषण सड़क दुर्घटना में टोटो चालक सहित एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. जानकारी के अनुसार, 25 वर्षीय प्रेमिका देवी टोटो से उधवा से अपने घर मोहनपुर जा रही थीं. इसी दौरान सामने से आ रहे गिट्टी लदे ट्रैक्टर से टोटो की जोरदार टक्कर हो गयी. टक्कर इतनी तेज थी कि टोटो सवार प्रेमिका देवी गंभीर रूप से घायल हो गयी. वहीं चालक को भी गंभीर चोटें आयी. स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को राजमहल अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद महिला को बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

विज्ञापन
Rakesh Kumar

लेखक के बारे में

By Rakesh Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola