योग जागरुकता रैली में छात्रों ने दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

साहिबगंज (फाइल फोटो)
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस काउंटडाउन के तहत जागरुकता अभियान आयोजित
राजमहल. मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान आयुष मंत्रालय भारत सरकार एवं मैटी अल्टरनेटिव मेडिकल कौंसिल के तत्वावधान में 6 अप्रैल को आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के 76वें काउंटडाउन योगोत्सव के तहत राजमहल में जागरुकता अभियान चलाया गया. इस अभियान का नेतृत्व प्रधानाध्यापक डॉ. अभिजीत कुमार और कौंसिल के निदेशक डॉ. सुभाष कुमार विद्यार्थी ने संयुक्त रूप से किया. इस अवसर पर राजमहल के 2 जेके उच्च विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने हाथों में तख्तियां लेकर एक भव्य योग जन-जागरुकता रैली निकाली. रैली को वरिष्ठ शिक्षक मो. अरशाद आलम ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रैली में शामिल छात्र-छात्राओं ने योग हमें अपनाना है, स्वस्थ समाज बनाना है, सबसे जरूरी एक काम, योग करें नित सुबह-शाम और योग है जीवन का सार, इसके बिना सब है बेकार जैसे प्रेरक नारे लगाकर लोगों को योग के प्रति जागरूक किया.रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए गगनभेदी नारों के साथ आम लोगों तक योग का संदेश पहुंचाती रही. इस दौरान कौंसिल के उपनिदेशक डॉ. पुष्पराज कुमार, योग प्रशिक्षक डॉ. सुधांशु कुमार सहित विद्यालय के शिक्षकगण बापी साहू, डॉ. सीतल बेरा, मो. कबीर अली, राजीव कुमार शर्मा, शिखा कुमारी, मो. वाहिद, मौमिता साहा, सकलदीप पासवान, मो. फहीम उद्दीन, सुनील मरांडी, किशोर कुमार साहा, विक्रम हंसदाक, मो. फाराहीम आलम, जावेद अख्तर और मिथुनदेव साहा का सहयोग उल्लेखनीय रहा. कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों की सक्रिय भागीदारी से समाज में योग के महत्व को लेकर व्यापक जागरुकता फैलाने का प्रयास सफल रहा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




