Airtel ₹355 vs Jio ₹339: कौन सा प्लान आपके लिए पैसा वसूल? रिचार्ज करने से जरूर देखें

Published by : Ankit Anand Updated At : 05 Apr 2026 6:39 PM

विज्ञापन

Airtel ₹355 vs Jio ₹339 (Photo: Canva)

Airtel ₹355 vs Jio ₹339: अगर आप महीनेभर का सस्ता डेटा प्लान खोज रहे हैं, तो Airtel ₹355 और Jio ₹339 दोनों बढ़िया ऑप्शन हैं. Airtel में एक्स्ट्रा फायदे जैसे Adobe Express शामिल हैं, जबकि Jio में रोजाना डेटा और टॉक टाइम ज्यादा है. आइए दोनों प्लान्स के बेनिफिट्स को डिटेल में जानते हैं.

विज्ञापन

Airtel ₹355 vs Jio ₹339: अगर आप लगभग एक महीने की वैलिडिटी वाला सस्ता प्लान ढूंढ रहे हैं, तो एयरटेल और जियो दोनों ही आपके लिए ऑप्शन लेकर आए हैं. एयरटेल का ₹355 वाला प्लान और जियो का ₹339 वाला प्लान काफी हद तक एक-दूसरे को टक्कर देते हैं. लेकिन आखिर में सवाल यही है कि आपके लिए कौन सा बेहतर रहेगा?

बता दें कि इन दोनों में से किसी भी प्लान में आपको अनलिमिटेड 5G डेटा नहीं मिलेगा. अब बात करें वैलिडिटी की, तो एयरटेल का ₹355 प्लान पूरे 30 दिनों की वैलिडिटी देता है, जबकि जियो का ₹339 प्लान ‘मंथली वैलिडिटी’ के साथ आता है. अब असली फर्क इनके बेनिफिट्स में है. आइए डिटेल में समझते हैं कि किस प्लान में आपको क्या-क्या मिल रहा है और कौन सा आपके लिए ज्यादा वैल्यू फॉर मनी साबित होगा.

Airtel का ₹355 वाला प्लान

इस प्लान के साथ आपको अनलिमिटेड कॉलिंग, 25GB डेटा और 30 दिन की वैलिडिटी मिलती है. खास बात यह है कि इसमें Adobe Express Premium का 12 महीने का फ्री एक्सेस भी शामिल है, जिसकी कीमत अकेले ₹4,000 है. कुल मिलाकर, अगर आप बल्क डेटा और एक्स्ट्रा फायदे चाहते हैं, तो ये प्लान आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है.

Jio का ₹339 वाला प्लान 

इस प्लान में आपको अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग, 1.5GB रोजाना डेटा, ₹14.95 का टॉक टाइम और 100 SMS प्रति दिन मिलते हैं. वैसे देखें तो जियो का ये प्लान कुछ ज्यादा एक्स्ट्रा बेनेफिट्स नहीं देता और वैलिडिटी पूरी एक महीने की है. एयरटेल के ₹355 प्लान से ये थोड़ा अलग है. दोनों का फॉर्मूला लगभग एक जैसा लगता है, लेकिन जियो आपको थोड़ा ज्यादा डेटा और टॉक टाइम भी दे देता है.

आखिर में, एयरटेल का ₹355 और जियो का ₹339 में से कौन सा प्लान चुनना है, ये इस बात पर डिपेंड करता है कि आप रोजाना कितना डेटा इस्तेमाल करते हैं. कीमत करीब-करीब है, लेकिन दोनों अपने तरीके से यूजर को वैल्यू देने की कोशिश करते हैं.

यह भी पढ़ें: Airtel बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी मोबाइल ऑपरेटर कंपनी

विज्ञापन
Ankit Anand

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola