राज्य भूमि सुधार व अंचल निरीक्षक संघ ने दिया धरना
Updated at : 18 Feb 2017 2:15 AM (IST)
विज्ञापन

साहिबगंज : झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी एंव अंचल निरीक्षक संघ ने शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रर्दशन किया. धरना संघ के अध्यक्ष अजय शंकर चौधरी के नेतृत्व में किया गया. संघ के अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि हमारे 11 सूत्री मांगों के समर्थन में पिछले 10 फरवरी से आंदोलन जारी है. इसी […]
विज्ञापन
साहिबगंज : झारखंड राज्य भूमि सुधार कर्मचारी एंव अंचल निरीक्षक संघ ने शुक्रवार को समाहरणालय के समक्ष धरना प्रर्दशन किया. धरना संघ के अध्यक्ष अजय शंकर चौधरी के नेतृत्व में किया गया. संघ के अध्यक्ष श्री चौधरी ने कहा कि हमारे 11 सूत्री मांगों के समर्थन में पिछले 10 फरवरी से आंदोलन जारी है. इसी क्रम में आज समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना दिया गया. धरना के बाद एक शिष्ट मंडल एसी को ज्ञापन सौंपा.
क्या है मांगें : राजस्व सेवा संवर्ग का गठन अविलंब किया जाय. इस संवर्ग में राजस्व कर्मचारी को प्रथम इकाई मानते हुए अपर समाहर्ता के पद तक को सन्निहित किया जाय. सरकार द्वारा 2012 में बनाया गया नियमावली में संशोधन करते हुए बिहार सरकार के पतिपत्र के अनुसार नियुक्त शैक्षणिक योग्यता के आधार मानते हुए वरीयता के आधार पर अंचल निरीक्षक के कुल स्वीकृत 393 पदों पर राजस्व कर्मचारियों से प्रोन्नति देकर भरा जाय, सहित 11 सूत्री मांग शामील है. इस संबंध में एक ज्ञापन उपायुक्त के माध्यम से सरकार को भेजा गया है.
इस मौके पर अजय शंकर चौधरी, मनोज कु मार गुप्ता, सुशील मरांडी, निरंजन रजक, सत्य प्रकाश भारती, समसुल हक, राजेंद्र साह, राजेश उपाध्याय, अजय मंडल, संजय कुमार गुप्ता, दुर्योधन प्रमाणिक , मोा0 इरसाद, मो0 मोकिम , दारा पासवान व सहित दर्जनों कर्मचारी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




