किराना दुकान में हजारों की चोरी

Updated at : 29 Sep 2016 3:26 AM (IST)
विज्ञापन
किराना दुकान में हजारों की चोरी

बरहरवा : थाना क्षेत्र के एनएच 80 फुटानीमोड़ के समीप एक किराना दुकान में मंगलवार रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर तोड़ कर हजारों की चोरी कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार फुटानीमोड़ में सतीश कुमार सिंह की किराने की दुकान स्थित है. सतीश ने बताया कि मंगलवार की रात्रि प्रत्येक दिन की तरह दुकान […]

विज्ञापन

बरहरवा : थाना क्षेत्र के एनएच 80 फुटानीमोड़ के समीप एक किराना दुकान में मंगलवार रात्रि अज्ञात चोरों ने शटर तोड़ कर हजारों की चोरी कर ली है. मिली जानकारी के अनुसार फुटानीमोड़ में सतीश कुमार सिंह की किराने की दुकान स्थित है. सतीश ने बताया कि मंगलवार की रात्रि प्रत्येक दिन की तरह दुकान बंद कर वह घर चले गये.

बुधवार की सुबह जब वह वापस आया तो देखा कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और दुकान से स्टेप्लाइजर सहित नकदी व कुछ अन्य सामान गायब है. मामले की जानकारी बरहरवा थाना पुलिस को दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. थाना प्रभारी उमेश राम ने बताया कि घटना को लेकर लिखित आवेदन प्राप्त हुआ है. मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola