छात्र शंभू फिर धनबाद के पास ट्रेन से लापता

Updated at : 27 Sep 2016 3:31 AM (IST)
विज्ञापन
छात्र शंभू फिर धनबाद के पास ट्रेन से लापता

बीआइटी हॉस्टल से अपहरण मामले में नया मोड़, हाजिरी देने जा रहा था रांची साहिबगंज : पिछले दिनों रांची के मेसरा बीआइटी हॉस्टल से कथित रूप से अपहृत छात्र शंभू एक बार फिर से लापता हो गया है. रांची पुलिस ने शंभू को मामले से संबंधित बयान देने के लिये रांची बुलाया था. रांची जाने […]

विज्ञापन

बीआइटी हॉस्टल से अपहरण मामले में नया मोड़, हाजिरी देने जा रहा था रांची

साहिबगंज : पिछले दिनों रांची के मेसरा बीआइटी हॉस्टल से कथित रूप से अपहृत छात्र शंभू एक बार फिर से लापता हो गया है. रांची पुलिस ने शंभू को मामले से संबंधित बयान देने के लिये रांची बुलाया था. रांची जाने से पूर्व शंभू के परिजनों ने साहिबगंज एसपी पी मुरूगन से भेंट कर रांची जाने के लिये सुरक्षा की मांग की थी.
इधर रविवार की रात शंभू अपने परिजनों के साथ वनांचल एक्सप्रेस से रांची रवाना हुआ था. सूत्रों की मानें तो धनबाद स्टेशन से शंभू एक बार फिर लापता हो गया. इस संबंध में शंभू के बड़ा भाई श्री चौधरी ने दूरभाष पर जानकारी दी कि रांची पुलिस के बुलाने पर हमलोग अपने भाई शंभू को लेकर रांची जा रहे थे. चूंकि बर्थ कनफर्म नहीं होने के कारण दूसरे लोग के बर्थ पर बैठ कर जा रहे थे. टीटीइ ने कहा कि धनबाद में सीट हो जायेगा. धनबाद में टीटीइ ने सीट उपलब्ध कराया. हम सभी लोग एक सीट पर सो गये, चूंकि देर रात तक जगे रहने के कारण गहरी नींद आयी थी.
छात्र शंभू फिर…
आंख खुली तो शंभू गायब : श्रीचौधरी ने बताया कि इसी बीच उसकी आंख फुलवाटांड़ स्टेशन के निकट खुली तो देखा कि शंभू नहीं है. वह उठकर तुरंत शौचालय देखने गया वहां भी नहीं था. काफी शोर मचाया फिर भी किसी ने नहीं देखा आखिर शंभू गया तो कहां. वे लोग बोकारो स्टेशन पर उतर गये और जीआरपी मामले की जानकारी दी. जीआरपी कहा कि घटना जहां पर हुई उसी स्टेशन पर शिकायत दर्ज कराईये. हमलोग पुन: वापस लौट कर धनबाद पहुंच कर धनबाद जीआरपी से शिकायत और फिर साहिबगंज एसपी को भी फोन कर घटना की सूचना दी. उन्होंने कहा कि यदि उन्हें सुरक्षा दिया जाता तो ऐसा नहीं होता. उन्हाेंने बताया कि वेलोग वापस साहिबगंज लौट रहे है. खैर मामला चाहे जो हो, युवक का पुन: गायब हो जाना एक बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola