करंट लगने से महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

Updated at : 27 Sep 2016 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
करंट लगने से महिला की मौत, विरोध में सड़क जाम

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी मोमीनटोला गांव में सोमवार को हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. मोमीनटोला गांव की नेशा बीवी सुबह बरतन धोने नदी जा रही थी. इसी क्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आ गयी. इससे उसकी मौके […]

विज्ञापन

उधवा : राधानगर थाना क्षेत्र के कटहलबाड़ी मोमीनटोला गांव में सोमवार को हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आने से 22 वर्षीय महिला की मौके पर ही मौत हो गयी. मोमीनटोला गांव की नेशा बीवी सुबह बरतन धोने नदी जा रही थी. इसी क्रम में हाईटेंशन तार की चपेट में आ गयी. इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गयी. इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया. जाम की सूचना मिलते ही राधानगर थाना प्रभारी यशवंत सिंह घटनास्थल पहुंचे और घटना की जानकारी लिया. इसके बाद लोगों को समझा-बुझा कर जाम को हटाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola