ग्रामीणों ने राशन कार्ड नहीं बनने की समस्या रखी

Updated at : 26 Sep 2016 4:47 AM (IST)
विज्ञापन
ग्रामीणों ने राशन कार्ड नहीं बनने की समस्या रखी

बाकुड़ी में ग्रामसभा का आयोजन राजमहल/तालझारी : प्रखंड क्षेत्र के बाकुड़ी पंचायत के बाकुडी गांव में रविवार को राशन कार्ड में अनियमित्ता को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी चिंटू दोराईबुरू उपस्थित थे. ग्रामसभा कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी से अपनी-अपनी समस्याएं रखी. बाकुड़ी गांव के चार टोला […]

विज्ञापन

बाकुड़ी में ग्रामसभा का आयोजन

राजमहल/तालझारी : प्रखंड क्षेत्र के बाकुड़ी पंचायत के बाकुडी गांव में रविवार को राशन कार्ड में अनियमित्ता को लेकर ग्रामसभा का आयोजन किया गया. जिसमें मुख्य रूप से अनुमंडल पदाधिकारी चिंटू दोराईबुरू उपस्थित थे. ग्रामसभा कार्यक्रम में ग्रामीणों ने अनुमंडल पदाधिकारी से अपनी-अपनी समस्याएं रखी. बाकुड़ी गांव के चार टोला में मात्र एक परिवार को छोड़कर किसी का भी राशन कार्ड नहीं बननें की शिकायत की. ग्रामीणों ने बताया कि राशन कार्ड नहीं बनने से अनाज व मिट्टी का तेल नहीं मिल रहा है. वहीं ग्रामीणों ने बताया कि कुछ ऐसे भी सम्पन्न परिवार हैं जो सरकारी सेवा में है. वाबजूद राशन कार्ड बना हुआ है.
वहीं अनुमंडल पदाधिकारी श्री दोराईबुरू ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में जिनते भी सक्षम परिवार का राशन कार्ड बना है उनका नाम हटाया जायेगा व गरीब परिवारों को एमओ के माध्यम से नया कार्ड बनाया जायेगा. मौके पर तालझारी प्रमुख नीरज हेंब्रम सहित अन्य उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola