सड़क दुर्घटना में दो युवक घायल केंदुआ के समीप ट्रैक्टर व बाइक की हुई टक्कर

पतना : रांगा थाना के पतना-हिरणपुर मुख्य पथ पर केंदुआ के समीप एक ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर हो गयी. इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार उधवा के सुलतान सेख व अजहर सेख बरहरवा की ओर से केंदुआ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान केंदुआ […]
पतना : रांगा थाना के पतना-हिरणपुर मुख्य पथ पर केंदुआ के समीप एक ट्रैक्टर व बाइक की टक्कर हो गयी. इससे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये. मिली जानकारी के अनुसार उधवा के सुलतान सेख व अजहर सेख बरहरवा की ओर से केंदुआ की ओर जा रहे थे. इसी दौरान केंदुआ की ओर से आ रहा ट्रैक्टर (जेएच 16 ए- 4762) की टक्कर हो गयी. इसमें बाइक सवार युवक गंभीर रुप से घायल हो गये. घायलों को इलाज हेतु शीतल अस्पताल केंदुआ में भरती करवाय गया. जहां चिकित्सक ने प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




