ब्लड बैंक में रक्त नहीं
Updated at : 22 Sep 2016 5:05 AM (IST)
विज्ञापन

बदहाली . 37 दिनों से एक भी यूनिट ब्लड नहीं है मरीजों को हो रही भारी परेशानी साहिबगंज : साहिबगंज जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल परिसर स्थित रक्त अधिकोष गृह ब्लड बैंक में पिछले 37 दिनों से रक्त नहीं है. जिसके कारण अस्पताल में भरती एनेमिक मरीजों के अलावे सिजेरियन व प्रसूति महिलाओं को खासी […]
विज्ञापन
बदहाली . 37 दिनों से एक भी यूनिट ब्लड नहीं है
मरीजों को हो रही भारी परेशानी
साहिबगंज : साहिबगंज जिला मुख्यालय के जिला अस्पताल परिसर स्थित रक्त अधिकोष गृह ब्लड बैंक में पिछले 37 दिनों से रक्त नहीं है. जिसके कारण अस्पताल में भरती एनेमिक मरीजों के अलावे सिजेरियन व प्रसूति महिलाओं को खासी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ब्लड बैंक से प्राप्त जानकारी के अनुसार आठ अगस्त को एएसएस द्वारा लगाये गये कैंप में छह यूनिट रक्त मिला था. जिसमें तीन यूनिट रक्त थलेसिमिया मरीज को, दो यूनिट रक्त डोनर कार्ड वाले को व एक यूनिट रक्त जेएसकेवाई के मरीज को दिया गया. 16 अगस्त से रक्त अधिकोष गृह में एक भी यूनिट रक्त उपलब्ध नहीं है. वहीं रक्त अधिकोष में रक्त नहीं रहने के कारण लोगाें को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है.
एक वर्ष में तीन बार कर सकते हैं रक्तदान : डॉ अलीमुद्दीन ने लोगों को रक्तदान करने के लिये जागरूक करने के उद्देश्य से कहा कि एक स्वस्थ्य व्यक्ति एक वर्ष में कम से कम तीन बार रक्त दान कर सकते हैं. रक्तदान करने की तिथि से तीन माह के अंदर रक्तदाता के शरीर में नया रक्त तैयार हो जाता है. नया रक्त तैयार होने से शारीरिक क्षमता में विधि होने के अलावे बीमारियों से बचाव होता है.
जागरूकता की कमी से नहीं होता रक्तदान
कैंप लगाने के लिये आये लोग : डॉ अलीमुद्दीन
रक्त अधिकोष में पिछले 37 दिनों से एक भी यूनिट रक्त उपलब्ध नहीं रहने के विषय पर रक्त अधिकोष गृह के प्रभारी डॉ अलीमुद्दीन ने कहा कि रक्त कोई खरीदने की चीज नहीं है. जो विभाग खरीद ले. इस समस्या के समाधान के लिये जिले के युवाओं व सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों को आगे आकर कैंप लगाकर रक्तदान करना होगा. तभी इस तरह की समस्या का समाधान हो सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




