साहिबगंज महाविद्यालय में 18 व महिला महाविद्यालय में 12 प्रत्याशियों ने किया नामांकन दाखिल

साहिबगंज : छात्र संघ चुनाव को लेकर साहिबगंज कॉलेज व महिला कॉलेज में बुधवार को सुबह 9:30 से तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली. यह बातें प्राचार्य डॉ सिकंदर यादव ने कही. उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन हुआ. दोनों महाविद्यालय में नामांकन हुआ. साहिबगंज महाविद्यालय में 18 तथा महिला महाविद्यालय में […]
साहिबगंज : छात्र संघ चुनाव को लेकर साहिबगंज कॉलेज व महिला कॉलेज में बुधवार को सुबह 9:30 से तीन बजे तक नामांकन प्रक्रिया चली. यह बातें प्राचार्य डॉ सिकंदर यादव ने कही. उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नामांकन हुआ. दोनों महाविद्यालय में नामांकन हुआ. साहिबगंज महाविद्यालय में 18 तथा महिला महाविद्यालय में 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया. प्रपत्र की स्क्रूटनी दूसरे दिन होगी.
बीएड कार्यालय में हुआ नामांकन व प्रपत्र बिक्री : साहिबगंज महाविद्यालय व महिला महाविद्यालय एक ही कैंपस में है. दोनों विद्यालय में छह-छह पदों का चुनाव को लेकर महिला महाविद्यालय में निर्वाची पदाधिकारी डॉ मंजू अग्रवाल तथा साहिबगंज महाविद्यालय के निर्वाची पदाधिकारी मृदुला सिन्हा की देखरेख में तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ध्रुव ज्योति सिंह के देखरेख में हुई.
साहिबगंज महाविद्यालय में हुआ नामांकन : साहिबगंज महाविद्यालय में निर्वाची पदाधिकारी मृदुला सिन्हा, बीएन झा, वकील पोदार, बीडी द्वारी, मंजु अग्रवाल, शफीक अहमद, एसआरआई रिजवी, प्रमोद कुमार, जेके सिंह, अनिल कुमार, अजय कुमारकांत, एचपी झा, यशराज सिंह, रंजीत सिंह, राकेश कुमार, अनुप साह, अनुपम गुडिया, एसएस मुंडा, राजीव कुमार सिंह, अनमोल अमर बाबा, मीरा चौधरी, राधा सिंह, प्रमोद दास, रविंद्र प्रसाद, डेविड यादव, भोला पासवान, पीके साह की उपस्थिति में नामांकन हुआ.
साहिबगंज महाविद्यालय में नामांकन दाखिल करते छात्र .
साहिबगंज महाविद्यालय में 18 प्रत्याशियों ने किया नामांकन
छात्रसंघ के 6 प्रत्याशी ने किया नामांकन
साहिबगंज छात्र संघ चुनाव के लिए छात्र एकता संघ की ओर से साहिबगंज कॉलेज के अध्यक्ष पद के लिए सुनील मुर्मू, अपने समर्थक विकास मुर्मू व प्रस्तावक पत्रास टुडू सचिव पद के लिए विक्रम पासवान अपने समर्थक रंजीत पासवान व प्रस्तावक आशीष सरकार, उपाध्यक्ष पद के लिए दीवाकर मंडल अपने समर्थक राजकुमार मंडल, प्रस्तावक रोशन मंडल, उप सचिव पद के लिए उमेशमंडल अपने समर्थक सोनू कुमार, प्रस्तावक अनिल मंडल, संयुक्त सचिव पद के लिए रीना सोरेन, समर्थक सुनीता मरांडी, प्रस्तावक लीली हेंब्रम व विश्वविद्यालय प्रतिनिधि पद के लिए शिवा सरकार समर्थक विपिन रजक, प्रस्तावक चिरंजन रविदास ने अपना पर्चा दाखिल किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




