मिर्जाचौकी में चार डेंगू पीड़ित मिले
Updated at : 01 Sep 2016 5:41 AM (IST)
विज्ञापन

भागलपुर में पीड़ितों का किया जा रहा इलाज, लोग भयभीत मंडरो : मिर्जाचौकी के आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों लोग डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से भयभीत हैं. बताया जा रहा है कि मिर्जाचौकी के चार लोग हरिहर प्रसाद साह, बबन यादव, पतरू सिंह व अशोक सिंह डेगू से पीड़ित हैं. इनका प्लेटलेट्स काफी कम […]
विज्ञापन
भागलपुर में पीड़ितों का किया जा रहा इलाज, लोग भयभीत
मंडरो : मिर्जाचौकी के आसपास के क्षेत्रों में इन दिनों लोग डेंगू जैसी खतरनाक बीमारी से भयभीत हैं. बताया जा रहा है कि मिर्जाचौकी के चार लोग हरिहर प्रसाद साह, बबन यादव, पतरू सिंह व अशोक सिंह डेगू से पीड़ित हैं. इनका प्लेटलेट्स काफी कम पाया गया है और इनका इलाज भागलपुर में किया जा रहा है. हालांकि मिर्जाचौकी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मोहन पासवान का मानना है सतर्कता से इस बीमारी पर काबू पाया जा सकता है. बताया कि जब तक मरीज का एलिजाटेस्ट पॉजेटिव नहीं मिल जाता तब तक कुछ कहना मुश्किल है. प्लेटलेट घट जाने मात्र से मरीज को डेंगू नहीं हो सकता. क्योंकि प्लेटलेट मलेरिया, स्कीनडिजिज इत्यादी से भी होता है.
डेंगू के लक्षण
मरीज को जोड़ों में दर्द होना
शरीर के हिस्से से फट कर खून निकलना
सिर व आंखों में दर्द होना
भूख नहीं लगना इत्यादि.
बचाव के उपाय
घर के आसपास टायर, टीना या किसी बर्तन में पानी जमा न होने दें
फ्रिज व कूलर को हमेशा साफ रखें
मच्छरदानी का प्रयोग करें
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




