साहिबगंज में बाढ़ के पानी में डूबने से बच्चे की मौत

साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के रसुलपुर दहला मुहल्ले के निचले क्षेत्र बहियार में बाढ़ के पानी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, राजेश दास के छह वर्षीय पुत्र गांव में रविवार की शाम पांच बजे कुछ स्थानीय बच्चों के साथ खेेल रहा था. खेल-खेल में वह गहरे […]
साहिबगंज : नगर थाना क्षेत्र के रसुलपुर दहला मुहल्ले के निचले क्षेत्र बहियार में बाढ़ के पानी में डूबने से छह वर्षीय बच्चे की मौत हो गयी. जानकारी के अनुसार, राजेश दास के छह वर्षीय पुत्र गांव में रविवार की शाम पांच बजे कुछ स्थानीय बच्चों के साथ खेेल रहा था. खेल-खेल में वह गहरे पानी में चला गया.
स्थानीय लोगों व परिजन द्वारा काफी खोजबीन की गयी, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका. सुबह पांच बजे स्थानीय लोगों को तैरते हुए बालक का शव मिला. स्थानीय लोगों की मदद से शव को बाहर निकाला गया. सूचना मिलते ही वार्ड नंबर छह के वार्ड पार्षद जामुन दास व वार्ड नंबर पांच के वार्ड रोशन देवी पहुंच कर मृतक के परिजन को ढांढ़स दिलाया. स्थानीय बाढ़ प्रभावित राहत कैंप से राहत देने तथा जिला प्रशासन से मुआवजा देने की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




