डोभा में डूबने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत
Updated at : 29 Aug 2016 8:03 AM (IST)
विज्ञापन

स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया था मुन्ना सरैयाहाट : प्रखंड के माथाकेशो पहाड़िया टोला में रविवार को डोभा में गिरने से नंदलाल पुजहर के 12 वर्षीय पुत्र मुन्ना पुजहर की मौत हो गयी. मुन्ना डोभा में उस वक्त स्नान करने चला गया था, जब उसके परिजन मजदूरी करने गये थे. दोपहर में […]
विज्ञापन
स्नान के दौरान गहरे पानी में चला गया था मुन्ना
सरैयाहाट : प्रखंड के माथाकेशो पहाड़िया टोला में रविवार को डोभा में गिरने से नंदलाल पुजहर के 12 वर्षीय पुत्र मुन्ना पुजहर की मौत हो गयी. मुन्ना डोभा में उस वक्त स्नान करने चला गया था, जब उसके परिजन मजदूरी करने गये थे. दोपहर में अन्य बच्चों के साथ घर से महज 400 गज की दूरी पर डोभा में स्नान करने के दौरान गहरे पानी में चला गया. उसके दोस्तों ने शोर मचाया तो गांव के लोग दौड़े-दौड़े आये. उसे डोभा के गहरे पानी से निकाला गया.
लेकिन तब तक देर हो चुकी थी. घटना की खबर सुनते ही जिप सदस्य रानी देवी घटनास्थल पहुंची. जहां उक्त बालक के परिजनों को सांत्वना दिया. आजसू पार्टी के संताल परगना महिला प्रभारी जोबारानी पाल भी घटना स्थल पहुंची और उक्त बालक के परिजनों को सांत्वना देते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी से सरकारी सहायता राशि दिलवाने का आश्वासन दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




