साहिबगंज में बाढ़ राहत शिविर में हंगामा, बच्चा सहित दो घायल

साहिबगंज : पुराना जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर में रविवार की दोपहर 2:30 बजे पुलिस जवान के द्वारा राहत सामग्री वितरण में सहयोग कर रहे हरप्रसाद पंचायत के उपमुखिया राजीव कुमार सिंह का कॉलर पकड़ने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार उग्र हो गये. पुलिस जवान को दौड़ा कर पीटा. हो-हंगामा […]
साहिबगंज : पुराना जवाहर नवोदय विद्यालय में बनाये गये बाढ़ राहत शिविर में रविवार की दोपहर 2:30 बजे पुलिस जवान के द्वारा राहत सामग्री वितरण में सहयोग कर रहे हरप्रसाद पंचायत के उपमुखिया राजीव कुमार सिंह का कॉलर पकड़ने के मामले को लेकर पीड़ित परिवार उग्र हो गये. पुलिस जवान को दौड़ा कर पीटा.
हो-हंगामा होते देख सदर सीओ रामनरेश सोनी राहत शिविर से चलते बने. राहत शिविर में हो-हंगामा होने की सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी ओपी थाना के प्रभारी थाना प्रभारी जयराम सिंह पुलिस जवानों के साथ पहुंचे. राहत शिविर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




