कृष्ण के जन्म पर झूमे भक्त, किया भजन-कीर्तन

Updated at : 26 Aug 2016 12:26 AM (IST)
विज्ञापन
कृष्ण के जन्म पर झूमे भक्त, किया भजन-कीर्तन

साहिबगंज : साहिबगंज शहर के विभिन्न मंदिरों में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गयी. इस अवसर पर मंदिरों की आकर्षक सजावट की गयी थी. जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन व प्रसाद, भोग, माखन-मिसरी, धनिया का चूर्ण व अन्य 56 प्रकार के भोग लगाये गये. शहर के चौक बाजार […]

विज्ञापन

साहिबगंज : साहिबगंज शहर के विभिन्न मंदिरों में गुरुवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर सुबह से ही मंदिरों में भक्तों की भीड़ देखी गयी. इस अवसर पर मंदिरों की आकर्षक सजावट की गयी थी. जन्माष्टमी पर भजन-कीर्तन व प्रसाद, भोग, माखन-मिसरी, धनिया का चूर्ण व अन्य 56 प्रकार के भोग लगाये गये. शहर के चौक बाजार कृष्ण मंदिर, महाजनपट्टी सत्यनाराण मंदिर, पुरुषोत्तम गली व अन्य ग्रामीण क्षेत्रों सहित कई लोग अपने घर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाये.

सत्यनाराण मंदिर के पुजारी ऋषिकेश पांडेय ने बताया कि रात्रि 12 बजे जन्मोत्सव मनाया गया. फूलों से नंद, यशोदा व वासुदेव के प्रतिमा की झाकियां बनायी गयी थी. चौक बाजार श्रीकृष्ण मंदिर में एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत किये गये. इस मौके पर पुजारी पंडित अनिल कुमार शर्मा, ऋषिकेश पांडेय, विनीता कुमारी गुप्ता, कविता गुप्ता, बबली कुमारी, पंकज पांडेय सहित दर्जनों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola