कार्यालय में दस्तावेजों की जांच करते एसआरएम टीम सदस्य.

तालझारी : स्वास्थ्य विभाग के एसआरएम टीम ने मंगलवार को सीएचसी तालझारी का निरीक्षण किया. निदेशक प्रदीप बास्की के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान कई दस्तावेजों की भी जांच की. निदेशक ने शिकायत पेटी का ताला नहीं खुलने पर नाराजगी जाहिर करते कहा कि जनता के सुझाव व शिकायत को नियमित रूप […]
तालझारी : स्वास्थ्य विभाग के एसआरएम टीम ने मंगलवार को सीएचसी तालझारी का निरीक्षण किया. निदेशक प्रदीप बास्की के नेतृत्व में टीम ने अस्पताल निरीक्षण के दौरान कई दस्तावेजों की भी जांच की.
निदेशक ने शिकायत पेटी का ताला नहीं खुलने पर नाराजगी जाहिर करते कहा कि जनता के सुझाव व शिकायत को नियमित रूप से आदान- प्रदान करने के लिए पेटी लगायी गयी है. शिकायत पेटी को नियमित खुलना सुनिश्चित करें. इसके अलावा प्रसव कक्ष, एएनएम कक्ष, दवा भंडार कक्ष, दवा पंजी व प्रसव की जांच की. मौके पर पंकज कुमार, सुबोध कुमार, डॉ रंजन, पवन कुमार वर्मा, अजीत कुमार, मो असरफ सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




