एमओ से की शिकायत विरोध . खाद्यान्न नहीं मिलने पर ग्रामीणों में रोष

Updated at : 23 Aug 2016 5:03 AM (IST)
विज्ञापन
एमओ से की शिकायत विरोध . खाद्यान्न नहीं मिलने पर ग्रामीणों में रोष

बरहेट : प्रखंड क्षेत्र के फुलभंगा पंचायत के लक्ष्मीबथान के दर्जनों ग्रामीण वार्ड सदस्य देवेंद्र मालतो के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. ग्रामीण लक्खी पहाड़िया, जीहु पहाड़िया, सामू पहाड़िया, मंगली पहाड़िन, चांदी पहाड़िन, तालामय टुडू, रूपा पहाड़िया सहित अन्य का कहना है कि बीते वर्ष अक्तूबर से फरवरी माह तक मात्र 33 किलो अनाज व […]

विज्ञापन

बरहेट : प्रखंड क्षेत्र के फुलभंगा पंचायत के लक्ष्मीबथान के दर्जनों ग्रामीण वार्ड सदस्य देवेंद्र मालतो के नेतृत्व में प्रखंड मुख्यालय पहुंचे. ग्रामीण लक्खी पहाड़िया, जीहु पहाड़िया, सामू पहाड़िया, मंगली पहाड़िन, चांदी पहाड़िन, तालामय टुडू, रूपा पहाड़िया सहित अन्य का कहना है कि बीते वर्ष अक्तूबर से फरवरी माह तक मात्र 33 किलो अनाज व एक बार ही चीनी मिला है

और पिछले दो महीनों से अनाज नहीं मिल रहा है. जिसके कारण उनके समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. ग्रामीणों ने प्रखंड मुख्यालय पहुंच कर एमओ शंभुनाथ गुप्ता से मुलाकात कर खाद्यान्न दिलाने की मांग की है. एमओ ने आवश्यक पहल करने का आश्वासन दिया है.

शिकायत लेकर प्रखंड मुख्यालय पहुंच पहाड़िया ग्रामीण.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola