व्यवस्था से तंग आकर समाहरणालय घेरा

Updated at : 14 Aug 2016 6:46 AM (IST)
विज्ञापन
व्यवस्था से तंग आकर समाहरणालय घेरा

विरोध . सीपीआइएम की 10 सूत्री मांग साहिबगंज : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के मालेक अस्तर के नेतृत्व में 10 सूत्री मांग को लेकर शनिवार को समाहरणालय का घेराव करते हुए डीसी को ज्ञापन सौंपा. सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राज्य में सांप्रदायिक तनाव की बढ़ती गतिविधि, एसपीटी तथा सीएनटी […]

विज्ञापन

विरोध . सीपीआइएम की 10 सूत्री मांग

साहिबगंज : भारत की कम्युनिस्ट पार्टी के मालेक अस्तर के नेतृत्व में 10 सूत्री मांग को लेकर शनिवार को समाहरणालय का घेराव करते हुए डीसी को ज्ञापन सौंपा. सौंपे ज्ञापन में कहा गया कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, राज्य में सांप्रदायिक तनाव की बढ़ती गतिविधि, एसपीटी तथा सीएनटी एक्ट में रैयत विरोधी संशोधन, खाद्य सुरक्षा अधिनियम के दायरे में बड़ी संख्या में लोगों को वंचित करने, गैर मजरूआ जमीन से गरीबों को उजाड़ने की साजिश के खिलाफ तथा स्थानीय मांगों को लेकर आंदोलन जारी रहेगा. घेराव के दौरान मालेक अस्तर, श्यामसुंदर पोद्दार, गंगाधर यादव, कौशल्या सिंह, इस्तेहाक, मुअज्जम अली, फरहत खानम, विनोद ठाकुर सहित दर्जनों महिला, पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित थे.
कहा : गरीबों का घर उजड़ा तो तेज होगा आंदोलन
महंगाई पर रोक लगे
रोजगार का सृजन हो
भ्रष्टाचार पर रोक लगे
बिना माइनिंग चालान के ट्रकों पर लगे प्रतिबंध
एसपीटी एवं सीएनटी एक्ट में संशोधन वापस लिया जाय
गैर मजरूआ जमीन से गरीबों को उजाड़ने की साजिश बंद हो
ऐसे गरीबों को इंदिरा आवास मिले
अल्पसंख्यक आयोग की सिफारिशों को लागू की जाय तथा सांप्रदायिक ताकतों पर अंकुश लगायी जाय
कहा : खाद्य आपूर्ति सुरक्षा अधिनियम के दायरे में नहीं आये सैकड़ों लोग
19 अप्रैल 2016 को राज्य सरकार द्वारा घोषित स्थानीय नीति को हम सिरे से खारिज की जाये,
सकरीगली पंचायत के धीसु टोला प्राथमिक विद्यालय जो पिछले 6-7 महीने से बंद पड़ा है चालू कराने, सीआरपी का स्थानांतरण सदर प्रखंड किया जाय
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola