नहीं मिला राशन कार्ड मुखिया का किया घेराव

बोरियो : बीचपुरा पंचायत के राशन कार्ड से वंचित लाभुकों का शनिवार को सब्र का बांध टूट गया. आक्रोशित सैकड़ों लाभुक पंचायत मुख्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते मुखिया सुनील किस्कू का घेराव ने राशन कार्ड मुहैया कराने की मांग की. जानकारी के अनुसार तिलटांड़ गांव में 60 परिवार सहित बीचपुरा, रंगमटिया, गौरीपुर के सैकड़ों […]
बोरियो : बीचपुरा पंचायत के राशन कार्ड से वंचित लाभुकों का शनिवार को सब्र का बांध टूट गया. आक्रोशित सैकड़ों लाभुक पंचायत मुख्यालय पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करते मुखिया सुनील किस्कू का घेराव ने राशन कार्ड मुहैया कराने की मांग की. जानकारी के अनुसार तिलटांड़ गांव में 60 परिवार सहित बीचपुरा, रंगमटिया, गौरीपुर के सैकड़ों परिवार को अब तक राशन कार्ड मुहैया नहीं हो पाया है. कई माह से राशन नहीं मिला है.
मुखिया सुनील किस्कू ने ग्रामीणों को आश्वासन देते कहा कि राशन कार्ड को लेकर प्रभारी बीडीओ नरेश मुंडा व एमओ शंभूनाथ गुप्ता से वार्तालाप कर वंचित परिवारों को अविलंब राशन कार्ड मुहैया कराने की मांग की जायेगी. मौके पर सकल मरांडी, लखन हांसदा, मंझली सोरेन, बहामुनी हांसदा, संझली सोरेन सहित अन्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




