10 घंटे रेल चक्का जाम

Updated at : 12 Aug 2016 3:44 AM (IST)
विज्ञापन
10 घंटे रेल चक्का जाम

मुरली हॉल्ट में टीआर पैसेंजर ट्रेन का हो पुन: ठहराव राजमहल/ तीनपहाड़ : मालदा रेलमंडल के तीनपहाड़-राजमहल रेलखंड पर चलने वाली एकमात्र टीआर पैसेंजर ट्रेन का मुरली हॉल्ट स्टेशन में पुन: ठहराव की मांग को लेकर गुरुवार को मुरली हॉल्ट बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लगभग 10 गांव के लोगों ने रेल चक्का जाम […]

विज्ञापन

मुरली हॉल्ट में टीआर पैसेंजर ट्रेन का हो पुन: ठहराव

राजमहल/ तीनपहाड़ : मालदा रेलमंडल के तीनपहाड़-राजमहल रेलखंड पर चलने वाली एकमात्र टीआर पैसेंजर ट्रेन का मुरली हॉल्ट स्टेशन में पुन: ठहराव की मांग को लेकर गुरुवार को मुरली हॉल्ट बचाओ संघर्ष समिति के बैनर तले लगभग 10 गांव के लोगों ने रेल चक्का जाम किया. इस दौरन राजमहल से तीनपहाड़ जा रही 53486 डाउन टीआर पैसेंजर ट्रेन को रोका. लगभग 10 घंटे तक ट्रेन मुरली हॉल्ट पर खड़ी रही. मूसलाधार बारिश में भी प्रदर्शनकारी रेलवे ट्रैक पर जमे रहे. आंदोलन को सफल बनाने के लिए स्कूली बच्चें भी रेलवे ट्रैक पर जमे रहे.
आंदोलन कर रहे ग्रामीणों ने कहा कि लगभग 50 वर्षों से टीआर पैसेंजर ट्रेन का ठहराव मुरली हॉल्ट में किया जा रहा है. यह ग्रामीण क्षेत्रों के लिए लाइफ लाइन ट्रेन है. इसे बंद कर देने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है. रेल चक्का जाम की सूचना मिलते ही आरपीएफ के एसआइ प्रदीप दहीया सदलबल पहुंचें. उन्होंने ग्रामीणों से वार्ता की, लेकिन ग्रामीण अपनी मांग पर अड़े रहे. इसके बाद राजमहल एसडीओ चिंटु दोराईबुरू, एसडीपीओ अनुदीप सिंह, दंडाधिकारी मंटू बास्की, राजमहल स्टेशन प्रबंधक पीएन झा, तीनपहाड़ स्टेशन प्रबंधक बी मालतो, थाना प्रभारी मनोज कुमार, जीआरपी के एसआइ सत्यनारायण नायक, तीनपहाड़ पुलिस पिकेट प्रभारी गोपेश्वर मिश्रा सहित अन्य पहुंचे. वहीं ग्रामीण ठहराव की लिखित आश्वासन को लेकर अड़े थे.
क्या है मांगें
टीआर पैसेंजर ट्रेन का पुन: ठहराव किया जाय
रेलवे टिकट काउंटर की व्यवस्था की जाय
प्लेटफार्म में यात्री शेड का निर्माण किया जाय
स्टेशन परिसर में पानी व बिजली की व्यवस्था की जाय
कहते हैं स्टेशन प्रबंधक
राजमहल स्टेशन प्रबंधक पीएन झा ने कहा कि ग्रामीणों की मांग को पूर्व में ही उच्चस्तरीय अधिकारियों को अवगत करा दिया गया था. मालदा रेल प्रबंधक ने ग्रामीणों के एक शिष्टमंडल को शुक्रवार को वार्ता के लिए कार्यालय बुलाये हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola