सभी थाना प्रभारी सूचना तंत्र को मजबूत करें : एसपी

साहिबगंज : सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत करें.साथ ही 15 अगस्त में किसी प्रकार की कोई घटना न घटे. इस पर ध्यान दें. उक्त बातें एसपी पी मुरूगन ने बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी करने के दौरान उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कही. एसपी ने कहा कि […]
साहिबगंज : सभी थाना प्रभारी अपने अपने क्षेत्रों में सूचना तंत्र को मजबूत करें.साथ ही 15 अगस्त में किसी प्रकार की कोई घटना न घटे. इस पर ध्यान दें. उक्त बातें एसपी पी मुरूगन ने बुधवार को मासिक अपराध गोष्ठी करने के दौरान उपस्थित थाना प्रभारियों को निर्देश देते हुए कही. एसपी ने कहा कि जिला को अपराधमुक्त बनाने के उद्देश्य से जिला के सभी थाना प्रभारियों को निर्देश दिया गया कि अापराधिक ग्राफ पर पैनी नजर रखे ग्राफ गिरना चाहिए. साथ ही साथ सूचना तंत्र को मजबूत बनाये रखे. इस से छोटी से छोटी घटनाओं पर पूरी तरह लगाम लगा रहेगा.
वही उन्होंने पुराने वारंटियों की गिरफ्तारी कर जेल भेजने का निर्देश दिया. साथ ही रात में गश्ती दल को बढ़ाने की भी बात कही गई. मौके पर मुख्य रूप से डीएसपी सदर वैद्यनाथ प्रसाद, राजमहल डीएसपी अनुदीप सिंह, पुलिस निरीक्षक सह नगर थाना प्रभारी राधिका रमन मिंज, जिरवाबाड़ी थाना प्रभारी चंदन कुमार, मुफस्सिल थाना प्रभारी ऋषिकेश राय, बरहरवा थाना प्रभारी उमेश राम, तालझारी थाना प्रभारी प्रयाग दास, बोरियो थाना प्रभारी एलबी प्रसाद, कोटालपोखर थाना प्रभारी संजीवकांत मिश्रा, रांगा थाना प्रभारी प्रमोद दास, राजमहल थाना प्रभारी मनोज कुमार, राधानगर थाना प्रभारी यशवंत सिंह, मिर्जाचौकी थाना प्रभारी बीडी चौधरी, बरहेट थाना प्रभारी आरबी डांग सहित कई पुलिस पदाधिकारी व पीपी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




