बाइक पर सवार थे दोनों मां बेटे
Updated at : 09 Aug 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन

हादसे के बाद सड़क पर महिला का शव व मौजूद भीड़. जीप पलटा, पांच कांवरिया घायल तीनपहाड़/राजमहल : राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर झपाई पुल के समीप छोटी पुलिया में सोमवार को कांवरियाओं से भरा एक कमांडर जीप जेएच 17ए/ 9448 दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें पांच कांवरिया घायल हो गये. उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही […]
विज्ञापन
हादसे के बाद सड़क पर महिला का शव व मौजूद भीड़.
जीप पलटा, पांच कांवरिया घायल
तीनपहाड़/राजमहल : राजमहल-तीनपहाड़ मुख्य पथ पर झपाई पुल के समीप छोटी पुलिया में सोमवार को कांवरियाओं से भरा एक कमांडर जीप जेएच 17ए/ 9448 दुर्घटनाग्रस्त हो गया. जिसमें पांच कांवरिया घायल हो गये. उनकी स्थिति गंभीर बतायी जा रही है. घायलों में छोटू रविदास (30 वर्ष), पंकज रविदास (35 वर्ष), फुलो देवी (28 वर्ष),शिला देवी (30 वर्ष), सीता देवी (30 वर्ष) सभी साहिबगंज जिला के मंडरो बाजार के रहने वाले हैं. घायलों को इलाज के लिए राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में भरती कराया गया. जहां चिकित्सकों द्वारा सभी का इलाज कराया जा रहा है. कांवरियाें ने बताया कि वो सभी राजमहल उत्तरवाहिनी गंगा से जल भरकर जलाभिषेक के लिए शिवगादी धाम जा रहे थे. वाहन अनियंत्रित होने से पुलिया पर दुर्घटनाग्रस्त हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




