प्रेम-प्रसंग में चलती ट्रेन से लड़की ने लगायी छलांग

Updated at : 09 Aug 2016 4:52 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेम-प्रसंग में चलती ट्रेन से लड़की ने लगायी छलांग

बरहरवा : मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन द्वारा ट्रेन से कूदने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना क्षेत्र के रहमतपुर 21 वर्षीय एक युवती तीनपहाड़ जोंका निवासी रियाज शेख से पिछले सात महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच रियाज […]

विज्ञापन

बरहरवा : मालदा रेल मंडल अंतर्गत बरहरवा रेल थाना क्षेत्र के तीनपहाड़ रेलवे स्टेशन द्वारा ट्रेन से कूदने का मामला प्रकाश में आया है. मिली जानकारी के अनुसार बरहरवा थाना क्षेत्र के रहमतपुर 21 वर्षीय एक युवती तीनपहाड़ जोंका निवासी रियाज शेख से पिछले सात महीनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था. इसी बीच रियाज ने लड़की को शादी करने के लिये घर से बुलाया. लड़की रविवार को बरहरवा रेलवे स्टेशन से ट्रेन पकड़ कर रियाज के साथ महाराजपुर गयी. जहां रातभर स्टेशन में रहने के बाद सोमवार की सुबह साहेबगंज-बर्द्धमान पैसेंजर ट्रेन से लौट रहा था.

इसी बीच तीनपहाड़ स्टेशन के बीच रियाज लड़की को चकमा देकर भाग गया. तब तक ट्रेन खुल चुकी थी. युवती ने चलती ट्रेन से छलांग लगा दी. जिससे वह बुरी तरह घायल हो गयी. घायल अवस्था में आरपीएफ व जीआरपी ने बरहरवा लाकर इलाज कराया व जीआरपी थाने में रखा. जीआरपी ने लड़की के परिजनों को सूचना दी परिजन पहुंचने के बाद देर शाम लड़की वापस अपने घर चली गयी. इधर जीआरपी थाना प्रभारी बब्बन कुमार सिंह ने कहा कि लड़की को परिजनों को सौंप दिया गया है. युवक की तलाश की जा रही है.

प्रेमी से मिलने गयी थी बरहरवा से महाराजपुर
रात भर रहे स्टेशन पर
प्रेमी संग लौट रही थी घर, रास्ते में प्रेमी ने छोड़ा, प्रेमिका ने लगा दी छलांग
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola