दो सदस्यीय टीम ने आदिम जनजाति बहुल देवाना पहाड़ का लिया जायजा

बरहेट : भीख मांग कर पेट पाल रहे हैं पहाड़ के राजा पहाड़िया’ शीर्षक से प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित करने के बाद रविवार को तालझारी प्रखंड क्षेत्र के सालगाछी पंचायत के देवाना पहाड़ का जायजा लेने गृह वनवासी कल्याण परिषद के नगर सचिव सह जनजाति हित रक्षा समिति साहिबगंज के जिला संगठन मंत्री रघुनाथ […]
बरहेट : भीख मांग कर पेट पाल रहे हैं पहाड़ के राजा पहाड़िया’ शीर्षक से प्रभात खबर में समाचार प्रकाशित करने के बाद रविवार को तालझारी प्रखंड क्षेत्र के सालगाछी पंचायत के देवाना पहाड़ का जायजा लेने गृह वनवासी कल्याण परिषद के नगर सचिव सह जनजाति हित रक्षा समिति साहिबगंज के जिला संगठन मंत्री रघुनाथ शर्मा व आरएसएस के जिला संपर्क प्रमुख सह विकास भारती विशुनपुर के जिला समन्वयक रंजीत वर्मा बरहेट पहुंचे.
रांची से मिले निर्देश के बाद टीम पहाड़िया का जायजा लेने पहुंची थी. टीम ने पहाड़िया लोगों का हाल-चाल जाना. उन्होंने कहा कि पहाड़ पर आने के बाद पहाड़िया की वास्तविक स्थिति का पता चलता है. आज भी पहाड़िया यहां मूलभूत सुविधाओं से वंचित हैं. सरकार की योजनाएं गांव तक नहीं पहुंच रही है. मनरेगा से भी लाभ नहीं मिल रहा है. वृद्धावस्था, विधवा, विकलांग पेंशन नहीं मिल रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




