छात्रों ने दो घंटे एनएच किया जाम
Updated at : 05 Aug 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

समय पर स्कूल नहीं आते गुरुजी राजमहल : त्क्रमित मध्य विद्यालय नौगच्छी के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक के समय पर विद्यालय नहीं आने, पेयजल, एमडीएम सहित अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को राजमहल-साहिबगंज एनएच-80 मुख्य पथ दो घंटे तक जाम रखा. छात्र-छात्राओं का कहना है कि शिक्षक अरुण कुमार यादव प्रतिदिन विद्यालय समय पर नहीं आते […]
विज्ञापन
समय पर स्कूल नहीं आते गुरुजी
राजमहल : त्क्रमित मध्य विद्यालय नौगच्छी के छात्र-छात्राओं ने शिक्षक के समय पर विद्यालय नहीं आने, पेयजल, एमडीएम सहित अन्य समस्याओं को लेकर गुरुवार को राजमहल-साहिबगंज एनएच-80 मुख्य पथ दो घंटे तक जाम रखा. छात्र-छात्राओं का कहना है कि शिक्षक अरुण कुमार यादव प्रतिदिन विद्यालय समय पर नहीं आते हैं. ऐसे में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा नहीं मिल पा रही है. वहीं विद्यालय में चापाकल खराब रहने से पेयजल की भी समस्या है. जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार मौके पर पहुंच कर छात्र-छात्राओं को आश्वासन देकर जाम हटाया.
कहती हैं प्रधानाध्यापिका
उत्क्रमित मध्य विद्यालय नौगच्छी की प्रधानाध्यापिका मीता घोष ने कहा कि ग्रामीणों द्वारा पूर्व में शिक्षक अरुण कुमार यादव के विलंब से आने की शिकायत की थी. उच्च अधिकारियों को इसकी सूचना दे दी गयी है. वहीं चापाकल मरम्मत का कार्य किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




