एसटीएफ जवान के साथ मारपीट, जख्मी
Updated at : 05 Aug 2016 6:04 AM (IST)
विज्ञापन

एसपी को आवेदन देकर की शिकायत साहिबगंज : ले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर निवासी एसटीएफ जवान गुलाम रब्बानी, ने गुरुवार को एसपी पी मुरूगन को आवेदन देकर मारपीट के आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है. बताया है कि बुधवार की शाम 8:30 बजे अपने जीजा शेख तमरेज को अपने […]
विज्ञापन
एसपी को आवेदन देकर की शिकायत
साहिबगंज : ले के तालझारी थाना क्षेत्र अंतर्गत महाराजपुर निवासी एसटीएफ जवान गुलाम रब्बानी, ने गुरुवार को एसपी पी मुरूगन को आवेदन देकर मारपीट के आरोपित को गिरफ्तार कर कार्रवाई करने की मांग की है. बताया है कि बुधवार की शाम 8:30 बजे अपने जीजा शेख तमरेज को अपने भाई के साथ रेलवे ओवर ब्रिज पार कर घर छोड़ने जा रहे थे. इसी बीच अंधकार होने पर मोबाइल के लाइट जलाया. गांव के ही शिव दर्शन महतो,
दिनेश महतो, विजय महतो, परना रिखियासन, सोम कुमार महतो, सोनू महतो, रवि महतो, कुंदन महतो ने मारपीट कर जख्मी कर दिया. इसकी शिकायत करने तालझारी थाना रात में 9:30 बजे गये तो थाना प्रभारी ने कोई तरजीह नहीं दी और न ही इलाज करवाया. इधर एसपी पी मुरूगन ने तालझारी थाना प्रभारी को जांच कर कार्रवाई करने का निर्देश दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




