बच्चों व अभिभावकों ने काटा बवाल

Updated at : 05 Aug 2016 6:01 AM (IST)
विज्ञापन
बच्चों व अभिभावकों ने काटा बवाल

विरोध . राजकीय मध्य विद्यालय मोगलपाड़ा में अनियमितता का लगाया आरोप बरहरवा : खंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय मोगलपाड़ा में गुरुवार को ग्रामीणों ने विद्यालय में अनियमितता बरते जाने को लेकर हंगामा किया. ग्रामीण मुन्ना श्रीवास्तव, सोनू सरदार, रमजान अंसारी, मोरसलीम अंसारी, सफीक अंसारी, रमजान खान, मंजार शेख, सनातन रजक आदि का कहना है […]

विज्ञापन

विरोध . राजकीय मध्य विद्यालय मोगलपाड़ा में अनियमितता का लगाया आरोप

बरहरवा : खंड क्षेत्र के राजकीय मध्य विद्यालय मोगलपाड़ा में गुरुवार को ग्रामीणों ने विद्यालय में अनियमितता बरते जाने को लेकर हंगामा किया. ग्रामीण मुन्ना श्रीवास्तव, सोनू सरदार, रमजान अंसारी, मोरसलीम अंसारी, सफीक अंसारी, रमजान खान, मंजार शेख, सनातन रजक आदि का कहना है कि विद्यालय में पठन-पाठन बच्चों की उपस्थिति कम रहती है. बावजूद शिक्षक उपस्थिति पंजी में अधिक उपस्थिति दिखाकर एमडीएम की राशि का बंदरबांट करते हैं.
पिछले कई दिनों से विद्यालय में एमडीएम भी बंद है. विद्यालय में कुछ बच्चों को छात्रवृति मिली है तो कुछ बच्चों को नहीं मिली है. साइकिल के नाम पर कुछ छात्रों से सुविधा शुल्क भी लिया गया है. बावजूद उन्हें अब तक साइकिल नहीं मिला है. कुछ शिक्षक तो ऐसे हैं जो आठ बजे के बाद विद्यालय आते हैं और दो बजे से पूर्व ही घर चले जाते हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जिस दिन शिक्षक सीआरसी जाते हैं
उस दिन बच्चों को दो बजे से पूर्व ही छुट्टी दे दी जाती है. ग्रामीणों का कहना है कि विद्यालय में शौचालय है लेकिन वो काफी जर्जर है. शौचालय में ताला लगा रहता है. छात्र-छात्राओं को काफी परेशानी होती है. इधर विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोरंजन रजक ने बताया कि विद्यालय में छात्रवृत्ति का वितरण किया गया है. विद्यालय का संचालन सही ढंग से किया जाता है. ग्रामीणों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola