एसपी को ज्ञापन सौंप न्याय की लगायी गुहार

Updated at : 03 Aug 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
एसपी को ज्ञापन सौंप न्याय की लगायी गुहार

साहिबगंज : जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के मटियाल गांव निवासी हसन शेख ने मंगलवार को एसपी पी मुरूगन से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव ने भी उक्त मामले की जांच में मदद करने की बात कही. एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि […]

विज्ञापन
साहिबगंज : जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के मटियाल गांव निवासी हसन शेख ने मंगलवार को एसपी पी मुरूगन से मिलकर न्याय की गुहार लगायी है. झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता बजरंगी प्रसाद यादव ने भी उक्त मामले की जांच में मदद करने की बात कही. एसपी को सौंपे ज्ञापन में कहा कि मेरी जमीन मौजा बेगमपुरा जमाबंदी नं0 एवं दाग नंबर क्रमश : 13 दाग नंबर 155 रकवा 00-02-15.5 धूर,
जमाबंदी नंबर 55 दाग नंबर 156/187 रकवा 00-02-05.5 धूर, जमाबंदी नंबर 15 दाग नंबर 151/186, 152 रकवा 00-02-05 धुर जमाबंदी नंबर 3 दाग नंबर 153,154/185 रकवा 00-06-08-1/2 धुर सभी 6 दाग से कुल रकवा 00-13-13 धुर है. इस पर केवट टोला निवासी कंचन देवी पति निमाई चौधरी ने झूठा केस कर दिया. उन्होंने एसपी से मामले की जांच करने की मांग की है. इस बाबत एसपी पी मुरूगन ने कहा कि मामला की जांच डीएसपी से कराया गया है. फिर भी पुलिस जांच कर रही है.
एसपी से कहा: जमीन विवाद के झूठे केस में फंसा, पुलिस नहीं कर रही जांच
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola