पतना के पूर्व बीडीओ पर प्राथमिकी का आदेश

Updated at : 28 Jul 2016 3:01 AM (IST)
विज्ञापन
पतना के पूर्व बीडीओ पर प्राथमिकी का आदेश

तालाब व डोभा निर्माण में अनियमितता का मामला साहिबगंज : मनरेगा आयुक्त सुधीर त्रिपाठी ने 18 व 19 जून को साहिबगंज जिले के कई प्रखंडों में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया था. श्री त्रिपाठी ने निरीक्षण के बाद पतना के तत्कालीन बीडीओ मुकेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश […]

विज्ञापन

तालाब व डोभा निर्माण में अनियमितता का मामला

साहिबगंज : मनरेगा आयुक्त सुधीर त्रिपाठी ने 18 व 19 जून को साहिबगंज जिले के कई प्रखंडों में मनरेगा योजना के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया था. श्री त्रिपाठी ने निरीक्षण के बाद पतना के तत्कालीन बीडीओ मुकेश कुमार पर प्राथमिकी दर्ज करने का निर्देश डीडीसी को दिया है.
मनरेगा आयुक्त के विशेष कार्य पदाधिकारी मुक्ता सहाय ने अपने पत्र 1692 के तहत डीडीसी को बताया कि उक्त दिनों पतना, बरहेट, राजमहल, उधवा प्रखंड का दौरा किया था. पतना प्रखंड के विशनपुर पंचायत के विजयपुर गांव में डोभा निर्माण की जांच की गयी थी. एक ही स्थान पर विभिन्न आकार के डोभा निर्माण किया जा रहा था. उन्होंने कहा कि कुंवर हेंब्रम, खरिया हेंब्रम, जमाई, अनिल हांसदा, चरण टुडू की जमीन पर तालाब निर्माण सड़क से मात्र 200 मीटर दूर में मशीन से कराया गया है.
जिसमें रोजगार सेवक, पंचायत सेवक, कनीय अभियंता, बीपीओ व बीडीओ दोषी हैं. बाबूलाल किस्कू की जमीन पर तालाब बनाने के लिए 4.26 लाख दिया गया था. 3 फीट खुदाई मिली जिसका निर्माण मशीन से किया
गया था.
पतना के पूर्व बीडीओ…
इस बाबत रोजगार सेवक, जेइ व बीपीओ की संविदा रद्द करने तथा बीडीओ के विरुद्ध प्रपत्र क भर कर देते हुए इन चारों पर प्राथमिकी दर्ज करने की अनुशंसा की गयी है. राजमहल प्रखंड के खुटहरी पंचायत के दलाही में प्रांगण हेम्ब्रम की जमीन पर तालाब का निर्माण, सलाय हेंब्रम की जमीन पर तालाब का जीर्णोद्धार, कल्याणचक गांव में सुदर्शन साह की जमीन में डोभा का निर्माण, कल्याणचक गांव में ही संदीप यादव के जमीन पर तालाब का निर्माण,
अभिमन्यु साह की जमीन पर तालाब का जीर्णोद्धार, जयराम डांगा गांव में निवास साह के जमीन में तालाब निर्माण के मामले में अनियमितता मिली है. इन योजनाओं में भी राशि का गबन हुई है. इसके लिये अधिक व्यय की गयी राशि वसूलने, पंचायत सेवक व जेइ पर प्रपत्र क भरने तथा रोजगार सेवक व जेइ का संविदा रद्द करने का निर्देश दिया गया है.
मनरेगा आयुक्त ने डीडीसी को दिये निर्देश
मशीन से कराया जा रहा था तालाब व डोभा का निर्माण
रोजगार सेवक, जेइ व बीपीओ की संविदा हो सकती है रद्द
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola