अजय ने मारी बाजी

Updated at :26 Jan 2014 4:42 AM
विज्ञापन
अजय ने मारी बाजी

राजमहल : गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीडीजे क्लब की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रथम दिन शनिवार को जामनगर से राजमहल रेलवे मैदान तक मैराथन दौड़ हुई. एसडीओ विधान चंद्र चौधरी व डीएसपी विजय ए कुजुर ने धावकों को झंडा दिखाकर रवाना किये. मौके पर थाना प्रभारी राजीव रंजन, […]

विज्ञापन

राजमहल : गणतंत्र दिवस के अवसर पर वीडीजे क्लब की ओर से दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रथम दिन शनिवार को जामनगर से राजमहल रेलवे मैदान तक मैराथन दौड़ हुई.

एसडीओ विधान चंद्र चौधरी व डीएसपी विजय ए कुजुर ने धावकों को झंडा दिखाकर रवाना किये. मौके पर थाना प्रभारी राजीव रंजन, एएसआई सरजु प्रसाद, क्लब के सचिव सुधीर घोष, खेल सचिव भूदेव कुमार, पिंटू अंसारी, रतन राय, जंयत कुमार, अमित आनंद, मो सलामत, काली राय, केशव देव अग्रवाल, किशोर जैन, देवदास पाल, कं चन बनर्जी, मधुप गुंजन सहित अन्य उपस्थि थे.

इन्होंने मारी बाजी

मैराथन दौड़ में प्रथम अजय कुमार यादव, द्वितीय मतिएस मरांडी, तृतीय प्रकाश कुमार यादव, चतुर्थ राजू सिंह, पंचम बलदेव कुमार तिर्की व षष्टम स्थान प्रीतम कुमार पांडे रहे. दौड़ बाद रेलवे मैदान में कई खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया.

शॉट फुट थ्रो के ग्रुप ए में शमीम खान, सरिकुल इसलाम, भास्कर कुमार, ग्रुप एफ में शिप्रा हलदार, फुलन कुमारी, मीता कुमारी व रनिंग लांग जंप के ग्रुप ए में मो अलीम, मुख्तार आलम, प्रकाश मंजुस दत्ता व ग्रुप एफ में आशा रजक, सागोरिका कुमारी, मंगली घोष वहीं स्लो साइकिल में नरेश कुमार, प्रीतम कुमार पांडे, राजा कुमार प्रथम, द्वितीय व तीसरे स्थान पर रहे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola