445.80 करोड़ से साहिबगंज में बनेगी बायपास सड़क

साहिबगंज : साहिबगंज के विकास के लिए केंद्र सरकार ने अपने पिटारे से एक और तोहफा दिया है. करीब 100 किलोमीटर के बाइपास सड़क की स्वीकृति दे दी गयी है. 445.80 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क अंबाडीहा से चार प्रखंडों से गुजरेगी. जानकारों की मानें तो यदि यह बायपास बन जाता है […]
साहिबगंज : साहिबगंज के विकास के लिए केंद्र सरकार ने अपने पिटारे से एक और तोहफा दिया है. करीब 100 किलोमीटर के बाइपास सड़क की स्वीकृति दे दी गयी है. 445.80 करोड़ की लागत से बनने वाली यह सड़क अंबाडीहा से चार प्रखंडों से गुजरेगी. जानकारों की मानें तो यदि यह बायपास बन जाता है तो मोकामा-फरक्का एनएच 80 पर वाहनों का दबाव कम हो जायेगा. केंद्र सरकार ने अपनी स्वीकृति का पत्र भी जिला प्रशासन को भेज दिया है.
पत्र मिलने के बाद शुक्रवार को जिला भू-अर्जन पदाधिकारी डॉ बीके मिश्रा ने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग की ओर से इस बायपास बनाने एवं चौड़ीकरण के लिए गजट प्रकाशित कर दिया गया है. इसके लिए 85 मौजा की जमीन अधिग्रहण की सूची भी मिल गयी है. राशि मिलते ही काम शुरू हो जायेगा. राजमहल विधायक अनंत कुमार ओझा भी विधानसभा में बायपास निर्माण के लिए सवाल उठा चुके हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




