फर्श पर लिटा कर हो रहा डायरिया पीड़ितों का इलाज

Updated at : 15 Jul 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
फर्श पर लिटा कर हो रहा डायरिया पीड़ितों का इलाज

बीते दो माह में 200 से ज्यादा लोग आ चुके हैं डायरिया की चपेट में बरहेट : प्रखंड क्षेत्र में भी डायरिया का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. क्षेत्र के रक्सी, चुटिया, बरहेट बाजार हरिजन टोला, सनमनी आदि गांवों से अधिक संख्या में मरीज सीएचसी बरहेट इलाज के लिये पहुंच रहे हैं. पूरा अस्पताल […]

विज्ञापन

बीते दो माह में 200 से ज्यादा लोग आ चुके हैं डायरिया की चपेट में

बरहेट : प्रखंड क्षेत्र में भी डायरिया का प्रकोप दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है. क्षेत्र के रक्सी, चुटिया, बरहेट बाजार हरिजन टोला, सनमनी आदि गांवों से अधिक संख्या में मरीज सीएचसी बरहेट इलाज के लिये पहुंच रहे हैं. पूरा अस्पताल डायरिया के मरीजों से भरा हुआ है. अस्पताल में जगह नहीं रहने के कारण मरीजों को फर्श पर लिटा कर ही डॉक्टर इलाज कर रहे हैं. सीएचसी में डॉक्टर व एएनएम की भी कमी है. जानकारी के अनुसार गोपी ढोली(4), सुनीता मरांडी(15), मंगल मरांडी(8), अकीदन(50), मुस्कान(12), मंजु(18), जीरा बेव(55), अलाउद्दीन अंसारी(35),
नेदा खातून(3), टुशिया बेवा(50), पंचानंद ढोली(52), रियाज अंसारी(3) आदि सीएचसी बरहेट में इलाजरत हैं. पिछले दो महीनों के अंदर 200 से अधिक डायरिया के मरीज सामने आ चुके हैं. इनमें से कई लोगों का इलाज गांव में झोलाछाप डॉक्टरों से हुआ तो कई का इलाज सीएचसी बरहेट में किया गया. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी अरविंद कुमार ने बताया कि जो मरीज अस्पताल में भरती हो रहे हैं. उनका इलाज किया जा रहा है. मरीजों की संख्या अस्पताल में काफी बढ़ गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola