अभाविप आज करेगा पोपुलर फ्रंट व जाकिर नायक का पुतला दहन

Updated at : 15 Jul 2016 4:56 AM (IST)
विज्ञापन
अभाविप आज करेगा पोपुलर फ्रंट व जाकिर नायक का पुतला दहन

सरकार से पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाने की मांग पतना : मुसलिम धर्म प्रचारक डॉ जाकिर नायक के समर्थन में पाकुड़ के पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा निकाले गये जुलूस के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व अन्य छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बीएसके कॉलेज बरहरवा में बैठक आयोजित की. […]

विज्ञापन

सरकार से पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर प्रतिबंध लगाने की मांग

पतना : मुसलिम धर्म प्रचारक डॉ जाकिर नायक के समर्थन में पाकुड़ के पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया द्वारा निकाले गये जुलूस के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व अन्य छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बीएसके कॉलेज बरहरवा में बैठक आयोजित की. इसकी अध्यक्षता छात्र नेता अभिजीत चौधरी ने किया. इस दौरान पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया के कार्य प्रणाली पर चर्चा की गयी. श्री चौधरी ने बताया कि आतंकवादी एजेंट सिमी संगठन पर प्रतिबंध लगाया गया है. उसी प्रकार पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया पर भी सरकार को अविलंब प्रतिबंध लगाया जाना चाहिए.
यह संगठन ने क्षेत्र में आपसी भाईचारा बिगाड़ने का काम कर रही है. साथ ही सर्वसम्मति से शुक्रवार को बरहरवा स्टेशन चौक पर पोपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया नामक संगठन व विवादित मुसलिम धर्म गुरु जाकिर नायक का पुतला दहन करने का निर्णय लिया गया. इस अवसर पर छात्र नेता अमित गुप्ता, कुंदन कुमार साहा, तेजस भगत, दीपक कुमार, सुभाष पांडे, राजकुमार, रंजीत कुमार मंडल, रोहित कुमार, सोहन कुमार, विशाल कुमार, अजय कुमार, मिठुन कुमार आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola