16 ओवरलोड ट्रक जब्त

राजमहल : पश्चिम बंगाल ले जाये जा रहे 16 ओवरलोड ट्रकों को गुरुवार अहले सुबह एसडीओ चिंटु दोराई बुरू ने बालू प्लॉट में छापेमारी कर जब्त किया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बालू प्लॉट में 10 चक्का व 12 चक्का वाहन ओवरलोड, अवैध माइनिंग व बगैर सेल टैक्स के पश्चिम बंगाल ले […]
राजमहल : पश्चिम बंगाल ले जाये जा रहे 16 ओवरलोड ट्रकों को गुरुवार अहले सुबह एसडीओ चिंटु दोराई बुरू ने बालू प्लॉट में छापेमारी कर जब्त किया. उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि बालू प्लॉट में 10 चक्का व 12 चक्का वाहन ओवरलोड, अवैध माइनिंग व बगैर सेल टैक्स के पश्चिम बंगाल ले जाया जा रहा है.
सभी वाहनों को जब्त कर संबंधित विभाग के अधिकारियों को पत्र के माध्यम से आर्थिक दंड लगाने का निर्देश दिया गया है. एसडीओ द्वारा बीते एक माह से लगातार छापेमारी से वाहन मालिकों में हड़कंप मचा हुआ है. वहीं वाहन मालिकों का कहना है कि सरकार द्वारा माइनिंग का चलान नहीं दिया जा रहा है, तो ऐसी स्थिति में वाहन मालिक करे तो क्या करे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




