जाम में फंसी महिला मरीज की मौत

Updated at :24 Jan 2014 2:44 AM
विज्ञापन
जाम में फंसी महिला मरीज की मौत

मिर्जाचौकी में जाम का निदान नहीं मिर्जाचौकी : मिर्जाचौकी में पीडब्ल्यूडी के पास लगे जाम में फंस कर एक बीमार महिला की मौत मौके पर हो गयी. खबर है कि बिहार के किर्तनियां गांव से राजनाथ साह की पत्नी को इलाज के लिए साहिबगंज लाया जा रहा था. अपराह्न् 11 बजे से शाम चार बजे […]

विज्ञापन

मिर्जाचौकी में जाम का निदान नहीं

मिर्जाचौकी : मिर्जाचौकी में पीडब्ल्यूडी के पास लगे जाम में फंस कर एक बीमार महिला की मौत मौके पर हो गयी. खबर है कि बिहार के किर्तनियां गांव से राजनाथ साह की पत्नी को इलाज के लिए साहिबगंज लाया जा रहा था.

अपराह्न् 11 बजे से शाम चार बजे तक जाम लगा था. जाम में घंटों फंसे रहने के कारण महिला को समय पर चिकित्सक के पास नहीं ले जाया जा सका और वहीं उन्होंने दम तोड़ दिया. जाम में फंस कर गयी जान में यह पहली घटना नहीं. ऐसे कई मामले इसके पहले भी हो चुके हैं.

अभाविप के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंच कर थाना प्रभारी को आवेदन देकर मामले से अवगत कराया है. प्रशासन से जाम के निदान की मांग की है.

रोज लगता है जाम

मिर्जाचौकी में रोजाना जाम लगता है. इस कारण रोज जाम में सैकड़ों वाहनों फंसे रहते हैं. कई लेट लतीफ घर पहुंचते हैं तो कई चिकित्सक के पास समय पर नहीं पहुंच कर अपनी जान गंवा बैठते हैं. लेकिन अब तक इस जाम के लिए कोई उपाय नहीं ढूंढ सकी प्रशासन. कई बार तो स्कूल बस भी इस जाम में फंस जाते हैं और बच्चे समय पर स्कूल नहीं पहुंच पाते.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola