सभी समस्याओं का शीघ्र हो समाधान : डीएस

Updated at :24 Jan 2014 2:43 AM
विज्ञापन
सभी समस्याओं का शीघ्र हो समाधान : डीएस

साहिबगंज : जिला सदर अस्पताल परिसर में रहने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र हो. उपरोक्त बाते सदर अस्पताल उपाधिक्षक डॉ एन सांगा ने गुरुवार को जिला सदर अस्पताल के सभाकक्ष में आयोजित पदाधिकारी व कर्मचारियों की बैठक में कही. उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के चहारदीवारी टूट जाने से बाहरी […]

विज्ञापन

साहिबगंज : जिला सदर अस्पताल परिसर में रहने वाले चिकित्सा पदाधिकारियों व कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान शीघ्र हो. उपरोक्त बाते सदर अस्पताल उपाधिक्षक डॉ एन सांगा ने गुरुवार को जिला सदर अस्पताल के सभाकक्ष में आयोजित पदाधिकारी व कर्मचारियों की बैठक में कही.

उन्होंने कहा कि सदर अस्पताल के चहारदीवारी टूट जाने से बाहरी लोग परिसर में प्रवेश कर जाते है, जिसके कारण कर्मचारी असुरक्षित महसूस करते है. नाली नहीं रहने के कारण शौचालय टंकी का पानी सड़कों पर बह रहा है. चतुर्थ वर्गीय कर्मचारियों के आवास की ओर पक्की सड़क का निर्माण, अस्पताल परिसर में नाली नहीं रहने के कारण बरसात के समय अस्पताल परिसर में पानी का जमाव हो जाता है.

जिसके कारण कर्मचारियों का घोर कठिनाई का सामना करना पड़ता है. कर्मचारियों को पानी-पीने के लिए अस्पताल परिसर में चार चापानल लगाना अति आवश्यक है. बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि उपरोक्त सभी मांगों को अगर शीघ्र पूरा नहीं किया जाता है तो कर्मचारी आगे की रणनीति तैयार करेंगे.

बैठक में डॉ दिनेश मुमरू, अस्पताल प्रबंधक डॉ सुशांत अग्रवाल, चंदन कुमार, चमन चौधरी, नवीन कुमार, ललिता हेंब्रम, संतोष कुमार, सुनील सिंह, बसंत , रूपी मालतो, अवधेश सिंह, जोसेफ मालतो, कुमार भूषण सिंह सहित दर्जनों पदाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola