महिला से 1.42 लाख की साइबर ठगी
Updated at : 14 Jul 2016 3:30 AM (IST)
विज्ञापन

खुद को बैंककर्मी बताकर मांगा एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी साहिबगंज : नगर थाना में बुधवार को चौक बाजार निवासी एक महिला ने बैंककर्मी बताकर एक लाख 42 हजार रुपये की साइबर ठगी कर लेने का मामला दर्ज कराया है. इस संबंध में सरला शर्मा ने अपने आवेदन में बताया है कि 6 जुलाई की […]
विज्ञापन
खुद को बैंककर्मी बताकर मांगा एटीएम कार्ड नंबर और ओटीपी
साहिबगंज : नगर थाना में बुधवार को चौक बाजार निवासी एक महिला ने बैंककर्मी बताकर एक लाख 42 हजार रुपये की साइबर ठगी कर लेने का मामला दर्ज कराया है.
इस संबंध में सरला शर्मा ने अपने आवेदन में बताया है कि 6 जुलाई की सुबह 9:30 बजे मोबाइल नंबर 9736495723 से मेरे मोबाइल नंबर 8767001751 पर मेरी बेटी अपूर्वा शर्मा से कहा कि आपके एटीएम कार्ड को रिनेम करना है. इसके लिये किसी दूसरे एटीएम कार्ड के नंबर की गारंटी देना जरूरी है. पुत्री ने मेरा एटीएम नंबर उसे बता दिया. फिर उसनने मेरा मोबाइल नंबर मांगा. बाद में मुझसे बात कर एक मैसेज भेजा और कहा कि ओटीपी नंबर बताइये.
मैंने दो बार एटीपी नंबर दिया. इसी तरह 7 व 8 जुलाई को भी किया. वह अपने आप को बैंक मैनेजर आदित्य मिश्रा बता रहा था. अपने खाता को जब मैंने अपडेट कराया तो देखी कि एक लाख 42 हजार रुपये की निकासी हो चुकी है.
इस संबंध में प्रभारी थाना प्रभारी गीता सिंह का कहना है कि महिला द्वारा दिये गये आवेदन पर जांच की जा रही है. तत्पश्चात प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




