स्वच्छ गंगा मिशन के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

Updated at : 14 Jul 2016 3:29 AM (IST)
विज्ञापन
स्वच्छ गंगा मिशन के तहत चलाया स्वच्छता अभियान

जागरूकता अभियान में बीएसएफ व इंडियन आर्मी के जवान राजमहल : राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में वन जल पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग साहिबगंज वन प्रमंडल की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. बीएसएफ एवं इंडियन आर्मी के जवानों ने बुधवार को […]

विज्ञापन

जागरूकता अभियान में बीएसएफ व इंडियन आर्मी के जवान

राजमहल : राष्ट्रीय गंगा नदी बेसिन प्राधिकरण पर्यावरण एवं वन मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में वन जल पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग साहिबगंज वन प्रमंडल की ओर से स्वच्छता अभियान को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया. बीएसएफ एवं इंडियन आर्मी के जवानों ने बुधवार को नगर पंचायत राजमहल के शहरी इलाके में फ्लैग मार्च कर गंगा स्वच्छता अभियान को लेकर लोगों को जागरूक किया. जवानों ने गंगा तट के ईद-गिर्द हरा-भरा रखने के लिए वृक्ष लगाने, प्लास्टिक की थैली का उपयोग न करने, गंगा तटों पर खुले में शौच आदि न करने सहित कई मामलों को लेकर जागरूक किया.
कई अनियमितता उजागर
मनरेगा लोकपाल ने किया योजना स्थलों का निरीक्षण
सरकार को भेजेंगे रिपोर्ट
तालाब जीर्णोद्धार में अनियमितता की शिकायत पर पहुंचे
तालझारी
राजमहल प्रखंड के लालमाटी पंचायत में तालाब जीर्णोद्धार में अनियमितता की शिकायत पर बुधवार को जिले के मनरेगा लोकपाल अब्दुस सुभान ने स्थल का निरीक्षण किया.
लोकपाल अब्दुस सुभान ने बताया कि हाथीगढ़ गांव में मुरदारी पोखर जीर्णोद्धार योजना संख्या 01/13-14 में प्राक्कलन राशि 2 लाख 80 हजार रुपये में 1 लाख 70 हजार की निकासी हो चुकी है.
इसके अलावे योजना संख्या 2/13-14,5/13-14,07/13-14 की प्राक्कलित राशि में आधे से ज्यादा की निकासी हो चुकी है. परंतु इनमें से कई ऐसे योजना स्थल है, जहां किसी प्रकार का सूचना पट्ट भी नहीं लगा है. साथ ही बगैर कार्य किये ही राशि की निकासी हो चुकी है. उन्होंने बताया कि जांच रिपोर्ट सरकार को भेजी जायेगी. मौके पर बीडीओ विजय कुमार सोनी, रोजगार सेवक निरंजन कुमार ओझा, पंचायत सेवक सुशील मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola