नमामि गंगे योजना को लेकर बरारी पंचायत में हुई बैठक

Updated at : 14 Jul 2016 3:28 AM (IST)
विज्ञापन
नमामि गंगे योजना को लेकर बरारी पंचायत में हुई बैठक

शौचालय निर्माण के लिए लाभुकों की सूची बनाने का निर्देश बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के बरारी पंचायत स्थित पंचायत भवन में बुधवार को नमामि गंगे योजना को लेकर बीडीओ सदानंद महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. इस दौरान नमामि गंगे योजना को लेकर चलाये जा रहे कार्य की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने बताया […]

विज्ञापन

शौचालय निर्माण के लिए लाभुकों की सूची बनाने का निर्देश

बरहरवा : प्रखंड क्षेत्र के बरारी पंचायत स्थित पंचायत भवन में बुधवार को नमामि गंगे योजना को लेकर बीडीओ सदानंद महतो की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई. इस दौरान नमामि गंगे योजना को लेकर चलाये जा रहे कार्य की समीक्षा की गयी. बीडीओ ने बताया कि बरारी पंचायत में नमामि गंगे योजना द्वारा बनाये जा रहे शौचालय हर घर में हो. इसको लेकर मुखिया, पंसस, वार्ड सदस्य व जलसहिया को सूची तैयार करने का निर्देश दिया. इसके
अलावा पंचायत में शुद्ध पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, साफ-सफाई, आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति व पोषाहार वितरण व प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, प्रधानमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना के लाभ क्षेत्र के आखिरी व्यक्ति तक पहुंचा है. मौके पर केके सिंह, बीइइओ शैलेंद्र मेहता, बीएओ गुलाब सिंह, बीपीएम ज्ञानरंजन, सहिया साथी भारती सरकार, देवयानी मंडल, लिपी घोष, सरस्वती मंडल, सुधारानी साहा, पंचायत के मुखिया आदि थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola