युवक का शव बरामद , हत्या की आशंका
Updated at : 11 Jul 2016 2:08 AM (IST)
विज्ञापन

नया नगर स्थित करीम अंसारी के घर से मिला शव युवक के बहनोई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज गृहस्वामी का पोकलेन चलाता था युवक पोकलेन जब्त कर पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम में मंडरो : मिर्जाचौकी थाना के नीमगाछी मौजा के नया नगर गांव स्थित करीम अंसारी के घर से एक 20 वर्षीय युवक […]
विज्ञापन
नया नगर स्थित करीम अंसारी के घर से मिला शव
युवक के बहनोई के बयान पर प्राथमिकी दर्ज
गृहस्वामी का पोकलेन चलाता था युवक
पोकलेन जब्त कर पुलिस ने शव को भेजा पोस्टमार्टम में
मंडरो : मिर्जाचौकी थाना के नीमगाछी मौजा के नया नगर गांव स्थित करीम अंसारी के घर से एक 20 वर्षीय युवक रंधीर कुमार का शव पुलिस ने रविवार को बरामद किया है. युवक 6 नंबर गोधर थाना केदवाडीह जिला धनवाद का रहने वाला बताया जा रहा है. अंसारी के घर में रहकर उसका पोकलेन चलाता था. युवक के बहनोई मदानी शर्मा ने बताया कि इतहरी बाराहाट पोकलेन चलाने गया था. वहां से लौटा तो देखा कि मेरा साला अचेता अवस्था में पड़ा हुआ था.
तब मैं इसकी सूचना थाना में देना चाहा तो वे लोग करीम अंसारी एवं सहयोगी मिल कर एक कमरे में बंद कर दिया. बहनोई मदानी शर्मा के बयान पर मिर्जाचौकी थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी. थाना प्रभारी उमेश राम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए साहिबगंज भेज दिया है. इधर मृतक के बहनोई मदानी शर्मा ने दावा किया है कि मेरे साला की मौत पोकलेन से चोट लगने के कारण हुआ है. हत्या की आशंका व्यक्त की जा रही है. थाना प्रभारी ने पोकलेन को जब्त कर छानबीन शुरु कर दी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




