सरकार को लाखों की राजस्व क्षति

Updated at : 11 Jul 2016 2:06 AM (IST)
विज्ञापन
सरकार को लाखों की राजस्व क्षति

बदहाली. निबंंधन कार्यालय का लिंक फेल, लोगों को हो रही परेशानी राजमहल : राजमहल अवर निबंधन कार्यालय में लिंक फेल की समस्या के कारण जहां आम जनता को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं सरकार को भी लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है. वर्ष 2016 में जनवरी से जून माह […]

विज्ञापन

बदहाली. निबंंधन कार्यालय का लिंक फेल, लोगों को हो रही परेशानी

राजमहल : राजमहल अवर निबंधन कार्यालय में लिंक फेल की समस्या के कारण जहां आम जनता को प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ रहा है वहीं सरकार को भी लाखों रुपये का राजस्व नुकसान हो रहा है. वर्ष 2016 में जनवरी से जून माह तक निबंधन विभाग राजमहल को एक करोड़ 91 लाख 92 हजार का राजस्व वसूली का लक्ष्य दिया गया था. जिसके अनुरूप कार्यालय द्वारा एक करोड़ 47 लाख 88 हजार 442 रुपये की वसूली की गयी.
छह माह में कार्यालय को लक्ष्य के अनुरूप 44 लाख तीन हजार 558 रुपये का राजस्व का नुकसान हुआ है. आंकड़े के मुताबिक प्रत्येक माह में लगभग 10 दिन लिंक फेल रहने के कारण कार्यालय के कार्य प्रभावित होता है. लिंक फेल की समस्या लगभग चार वर्षों से लगातार है. इसको लेकर विभाग द्वारा कोई सकारात्मक पहल नहीं की गयी है.
छह माह में 44 लाख का हुआ नुकसान
कहते हैं दस्तावेज नवीस
निबंधन कार्यालय में लिंक फेल की समस्या के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है. सरकार द्वारा एक अगस्त 2016 से जमीन की सरकारी मूल्यांकन में वृद्धि की जायेगी. समय से निबंधन नहीं हुआ तो दस्तावेज व जमा राशि रद्द हो जायेगी. जिससे जमीन क्रेता व विक्रेताओं को आर्थिक व समय का नुकसान पहुंचेगा.
-स्वपन पोद्दार
लिंक फेल रहने के कारण प्रत्येक माह का अधिकांश दिन निबंधन कार्य प्रभावित रहता है. जिस कारण क्रेता व विक्रेताओं को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.
-समीर मंडल
कहते हैं क्रेता व विक्रेता
लिंक नहीं रहने से निबंधन कराने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. एक महीने से कार्यालय का चक्कर काट रहे हैं आने व जाने में धन व समय की काफी नुकसान होता है.
-मो सज्जाद
कार्यालय का लिंक फेल रहने के कारण निबंधन कार्य में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. समस्या समाधान नहीं हुआ तो आम जनता को काफी परेशानियों का सामना आये दिन करना पड़ेगा. लिंक नहीं रहने से निबंधन कराने के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.
-असीम मंडल
कार्यालय में नहीं है स्थायी पदाधिकारी
निबंधन कार्यालय में स्थायी निबंधन पदाधिकारी नहीं रहने के कारण भी कई बार कार्यालय का कार्य प्रभावित हुआ है. वर्तमान में राजमहल कार्यपालक दंडाधिकारी अमित कुमार मिश्रा को निबंधन कार्यालय का प्रभार दिया गया है. जो कई विभागों के प्रभार में हैं.
कहते हैं प्रभारी निबंधन पदाधिकारी
लिंक फेल रहने के कारण कार्यालय का कार्य प्रभावित होता है. जिस कारण लक्ष्य के अनुरूप राजस्व भी वसूली नहीं हो पाती है. लिंक सुधार को लेकर वरीय पदाधिकारी से वार्ता की जायेगी.
अमित कुमार मिश्रा, प्रभारी निबंधन पदाधिकारी
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola