बालिका वर्ग में शर्मिला अव्वल

Updated at :23 Jan 2014 4:38 AM
विज्ञापन
बालिका वर्ग में शर्मिला अव्वल

नेताजी जयंती पर छात्राओं ने लगायी रेस साहिबगंज : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को न्यू झारखंड युवा क्लब, तालबन्ना की ओर से आयोजित बालिका वर्ग का मैराथन दौड़ को अनुकूल चंद्र मिश्र, अशोक पासवान, एलसीसी के प्राचार्य उत्तम कुमार ने झंडी दिखायी. इसमें प्रथम शर्मिला कुमारी, द्वितीय सुषमा कुमारी, […]

विज्ञापन

नेताजी जयंती पर छात्राओं ने लगायी रेस

साहिबगंज : नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के उपलक्ष्य में बुधवार को न्यू झारखंड युवा क्लब, तालबन्ना की ओर से आयोजित बालिका वर्ग का मैराथन दौड़ को अनुकूल चंद्र मिश्र, अशोक पासवान, एलसीसी के प्राचार्य उत्तम कुमार ने झंडी दिखायी.

इसमें प्रथम शर्मिला कुमारी, द्वितीय सुषमा कुमारी, तृतीय उषा कुमारी, चतुर्थ लक्ष्मी कुमारी, पंचम अनीता कुमारी रही. कार्यक्रम में खेल संरक्षक मनोरंजन गणपत, खेल संचालय विनोद यादव, नवीन यादव, पार्षद ललन सिंह, अरविंद यादव, एकलाख नदीम, डॉ वीर कुमार केशरी, गोपाल चौखानी, संजय शर्मा, प्रिया कुमारी, सोनाली कुमारी, नेहा कुमारी व नगर थाना तथा स्वास्थ्य विभाग चिकित्सा व्यवस्था में सहयोग प्रदान किया. गुरुवार को सुबह छह बजे ओपेन मैराथन दौड़ बालक वर्ग की पुलिस लाइन से लगायी जायेगी. इस जानकारी खेल संरक्षक मनोरंजन गुप्ता ने दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola