10 हजार चिकित्सकों व नर्सों की होगी बहाली

Updated at : 30 Jun 2016 6:02 AM (IST)
विज्ञापन
10 हजार चिकित्सकों व नर्सों की होगी बहाली

बरहेट पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा बरहेट : भोगनाडीह में गुरुवार काे हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी बुधवार देर शाम बरहेट पहुंचे. यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम रघुवर दास झारखंड के दूसरे कर्पूरी ठाकुर हैं. आज भी वे भाड़े […]

विज्ञापन

बरहेट पहुंचे स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी ने कहा

बरहेट : भोगनाडीह में गुरुवार काे हूल दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने सूबे के स्वास्थ्य मंत्री रामचंद्र चंद्रवंशी बुधवार देर शाम बरहेट पहुंचे. यहां उन्होंने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सीएम रघुवर दास झारखंड के दूसरे कर्पूरी ठाकुर हैं. आज भी वे भाड़े के मकान में रहते हैं. मंत्री ने कहा कि सरकार ने राज्य में 99 स्वास्थ्य केंद्र बनवाये हैं जिनमें छह माह के अंदर चिकित्सकों व नर्सों की बहाली कर दी जायेगी.
ताकि सुदुरवर्ती ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ मिल सके. उन्होंने घोषणा की कि सरकार जल्द ही 10 हजार चिकित्सकों व नर्सों की बहाली करने वाली है. इसकी शुरू हो गयी है. साथ ही साथ सूबे में विज्ञान संकाय से स्नातक युवाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें स्वास्थ्य सेवा में बहाल किया जायेगा. उन्होंने कहा िक राज्य में टेली मेडिसीन शुरू होने जा रहा है. जो सरकार की अनूठी पहल होगी. 1600 एमपीडब्ल्यू की बहाली हो चुकी है
मंत्री श्री चंद्रवंशी ने यह भी कहा कि 72000 रुपये के वार्षिक आय वाले लोगों को स्वास्थ्य बीमा का लाभ दिया जायेगा. इसमें सामान्य बीमारी वाले को 50 हजार व गंभीर बीमारी वाले को दो लाख तक की मदद मिल पायेगी. साथ ही साथ सरकार अगले माह से सूबे के तीन जिलों हजारीबाग, दुमका व डाल्टेनगंज में आंबेडकर कॉलेज की शुरुआत करने वाली है. साथ ही जब भी एम्स खोला जायेगा वह संताल परगना में ही खोला जायेगा. सरकार इसके लिए प्रतिबद्व है. मंत्री ने कहा एक और खुशखबरी है अब केंसर पीड़ितों को दूसरे राज्य की ओर रुख नहीं करना पड़ेगा.
क्योंकि रांची में सरकार केंसर अस्पताल खोलने की तैयारी में जुट गयी है. अच्छी स्वास्थ्य सेवा के मामले में झारखंड देश में तीसरे स्थान पर है. यह बड़ी उपलब्धि है.
पत्रकारों से मंत्री ने कहा रघुवर झारखंड के दूसरे कर्पूरी ठाकुर
राज्य में 99 स्वास्थ्य केंद्र बनवाये गये जहां छह माह के अंदर डॉक्टर बहाल होंगे
विज्ञान संकाय में स्नातक युवाओं को प्रशिक्षित कर स्वास्थ्य सेवा में बहाल किया जायेगा
जल्द ही रांची में खुलेगा कैंसर अस्पताल
प्रदेश के हजारीबाग, दुमका व डाल्टेनगंज में खुलेगा आंबेडकर आवास
72000 तक वािर्षक आय
वाले को मिलेगा स्वास्थ्य
बीमा का लाभ
संताल परगना में ही खुलेगा एम्स
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola