ऑटो व बाइक की टक्कर में दो घायल

Updated at : 16 Jun 2016 5:40 AM (IST)
विज्ञापन
ऑटो व बाइक की टक्कर में दो घायल

पतना : थाना क्षेत्र के डहुआ पुल के समीप ऑटो व मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक ऑटो जेएच18डी 7140 बरहरवा से आम लेकर बरहेट की ओर जा रहा था. इसी दौरान सुपर स्प्लेंडर बाइक जेएच 18 सी 1233 से टक्कर हो गयी. जिसमें बरमसिया निवासी अतामुद्दीन अंसारी […]

विज्ञापन

पतना : थाना क्षेत्र के डहुआ पुल के समीप ऑटो व मोटरसाइकिल में सीधी टक्कर में दो व्यक्ति घायल हो गये. जानकारी के मुताबिक ऑटो जेएच18डी 7140 बरहरवा से आम लेकर बरहेट की ओर जा रहा था. इसी दौरान सुपर स्प्लेंडर बाइक जेएच 18 सी 1233 से टक्कर हो गयी. जिसमें बरमसिया निवासी अतामुद्दीन अंसारी (25 वर्ष) बुरी तरह घायल हो गये. ऑटो ड्राइवर गाड़ी छोड़ मौके से फरार हो गया. घटना में ऑटो ड्राइवर को भी चोटें आयी हैं.

मामले की जानकारी मिलते ही रांगा थाना के एएसआइ मौके पर पहुंच कर घायल को इलाज के लिए शीतल अस्पताल केंदुआ में भरती कराया. जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक इलाज करने के बाद बेहतर इलाज के लिए बाहर रेफर कर दिया. पुलिस ने ऑटो को जब्त कर थाना लाया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola