बिना कनेक्शन के ही विभाग भेज रहा बिल

Updated at : 16 Jun 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन
बिना कनेक्शन के ही विभाग भेज रहा बिल

विद्युत विभाग के कार्यालय में जड़ा ताला हंगामा . 15 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों में आक्रोश लगातार हो रही परेशानी से लोगों का गुस्सा फूटना स्वाभाविक है. बिजली की समस्या यहां ही नहीं पूरे राज्य में आजकल विद्यमान है. राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के जामनगर बंगालीपाड़ा स्थित 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर […]

विज्ञापन

विद्युत विभाग के कार्यालय में जड़ा ताला

हंगामा . 15 दिन से विद्युत आपूर्ति ठप रहने से ग्रामीणों में आक्रोश
लगातार हो रही परेशानी से लोगों का गुस्सा फूटना स्वाभाविक है. बिजली की समस्या यहां ही नहीं पूरे राज्य में आजकल विद्यमान है.
राजमहल : प्रखंड क्षेत्र के जामनगर बंगालीपाड़ा स्थित 100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर पिछले 15 दिनों से जला हुआ है. इस कारण विद्युत आपूर्ति ठप है. आखिरकार आक्रोशित ग्रामीणों ने राजमहल नीलकोठी स्थित विद्युत विभाग के कार्यालय में ताला जड़ दिया. ग्रामीण बीणा देवी ,लखीराम दास,प्रकाश दास, रवींद्रनाथ दास, संजय दास, दुलालचंद्र दास, गया प्रमाणिक, अजीत प्रमाणिक, मनोज मंडल, रामस्वपन दास, फेकन मंडल, श्रवण मंडल, विश्वनाथ स्वर्णकार अन्य ने विभाग को लिखित आवेदन देकर अविलंब ट्रांसफॉर्मर लगाने का मांग की है. तालाबंदी की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मनोज कुमार के निर्देशानुसार टाइगर मोबाइल के जवानों ने आक्रोशित ग्रामीणों को समझा-बुझा कर ताला खुलवाया.
100 केवीए का ट्रांसफॉर्मर 15 दिनों से है जला पड़ा
बगैर बिजली बिल से लोग परेशान
लखीपुर पंचायत के पठानटोली गांव में ग्रामीणों को जहां आजतक बिजली का कनेक्शन नहीं मिला है और बदले में आठ माह से लगातार ग्रामीणों को बिजली बिल थमा दिया जा रहा है. बिजली विभाग के इस रवैया से आक्रोशित ग्रामीण आंदोलन का मूड बना रहे हैं. ग्रामीणों का कहना है कि स्थानीय जनप्रतिनिधि व विभाग के अधिकारियों को कई बार इसकी सूचना दी गयी. बावजूद कोई पहल नहीं की गयी है. बगैर बिजली कनेक्शन के बिल मिलने से ग्रामीण काफी परेशान हैं.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola