सीएम के आगमन को लेकर डीसी व एसपी ने लिया भोगनाडीह का जायजा

Updated at : 16 Jun 2016 5:38 AM (IST)
विज्ञापन
सीएम के आगमन को लेकर डीसी व एसपी ने लिया भोगनाडीह का जायजा

बरहेट : सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में 30 जून हूल दिवस पर सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह व एसपी पी मुरूगन ने बुधवार को भोगनाडीह का जायजा लिया. इस दौरान डीसी ने सर्वप्रथम सिदो-कान्हू पार्क में स्थित प्रतिमा स्थल का जायजा लिया. डीसी ने बताया […]

विज्ञापन

बरहेट : सिदो-कान्हू की जन्मस्थली भोगनाडीह में 30 जून हूल दिवस पर सूबे के मुख्यमंत्री रघुवर दास के आगमन की तैयारी को लेकर उपायुक्त उमेश प्रसाद सिंह व एसपी पी मुरूगन ने बुधवार को भोगनाडीह का जायजा लिया. इस दौरान डीसी ने सर्वप्रथम सिदो-कान्हू पार्क में स्थित प्रतिमा स्थल का जायजा लिया. डीसी ने बताया कि मुख्यमंत्री सिदो-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यार्पण करेंगे. जिसे लेकर प्रतिमा की रंग-रोगन व साफ-सफाई का कार्य पूर्ण करने का निर्देश दिया गया है.

जिसके बाद डीसी मंच स्थल, सभा स्थल का जायजा लिया. वहीं डीसी ने पंचायत मंडप का भी निरीक्षण किया. जिसमें शौचालय व साफ-सफाई की व्यवस्था की जानकारी ली. मौके पर सदर एसडीओ मृत्युंजय वर्णवाल, डीआडीए डायरेक्टर श्रीपति गिरि, डीएसपी बैजनाथ प्रसाद, बीडीओ राजीव कुमार, विशेष प्रमंडल कार्यपालक अभियंता उपेंद्र शर्मा, पीएचइडी के कार्यपालक अभियंता अनिल कुमार, एडीपी निर्देशक संजय कुमार, अजय भगत, हरि उरांव, रवींद्र तिवारी सहित अन्य मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola