जिले के 19 मध्य विद्यालय को मिला उच्च विद्यालय का दर्जा

Updated at : 16 Jun 2016 5:36 AM (IST)
विज्ञापन
जिले के 19 मध्य विद्यालय को मिला उच्च विद्यालय का दर्जा

बरहरवा : शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये विभाग ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. वर्ष 2016-17 में पूरे जिले भर में 19 मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया है. जानकारी के मुताबिक मंडरो प्रखंड के चार विद्यालय यूपीजी एमएस गर्ल्स मंडरो, यूपीजी एमएस छोटा लक्ष्मी, एमएस खैरवा, यूपीजी एमएस बरखोरी प्रधानटोला को उच्च […]

विज्ञापन

बरहरवा : शिक्षा को बढ़ावा देने के लिये विभाग ने महत्वपूर्ण फैसला लिया है. वर्ष 2016-17 में पूरे जिले भर में 19 मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया है. जानकारी के मुताबिक मंडरो प्रखंड के चार विद्यालय यूपीजी एमएस गर्ल्स मंडरो, यूपीजी एमएस छोटा लक्ष्मी, एमएस खैरवा, यूपीजी एमएस बरखोरी प्रधानटोला को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है. वहीं पतना प्रखंड के तीन विद्यालय यूपीजी एमएस रांगा जयंती, यूपीजी एमएस बड़ा मंझडीहा, एमएस अठगांवा को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है.

बरहेट प्रखंड के तीन विद्यालय यूपीजी एमएस करमटोला, एमएस कदमा, एमएस पहाड़पुर, तालझारी प्रखंड क्षेत्र दो विद्यालय यूपीजी एमएस करनपुरातो व एमएस मसकलैया को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है. वहीं बरहरवा में सबसे अधिक सात मध्य विद्यालयों को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है.

कहते हैं डीएसइ

डीएसइ जयगोविंद सिंह का कहना है कि जिले में 19 मध्य विद्यालय को उच्च विद्यालय में अपग्रेड किया गया है और इसी वर्ष से सभी विद्यालयों में नामांकन भी शुरू हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola